दो यूनिवर्सिटी की लड़ाई में खो गई अटल की राजनीति शास्त्र की डिग्री
नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी चले गए। अब अटल हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें सदा हमारे साथ होंगी। अटल की कविताएं, उनकी स्मृतियां लोगों को प्रेरणा देंगी। अटल से जुड़ी हर चीज खास हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश को दो यूनिवर्सिटी अटल की अमूल्य डिग्री को संभालकर नहीं रख सकीं। उत्तर प्रदेश की कानपुर और आगरा यूनिवर्सिटी की आपकी लड़ाई के चलते अटल की डिग्री गुम हो गई।

भाजपा नेता पंडित मधुसूदन शर्मा के मुताबिक दो साल पहले पीएमओ की ओर से आगरा विश्वविद्यालय को एक पत्र लिखकर उनसे अटल बिहारी वाजपेयी की डिग्री का रिकॉर्ड मांगा गया। इस पत्र के जवाब में अपना पल्ला झाड़ते हुए आगरा विश्वविद्यालय ने साफ-साफ कह दिया कि उनके पास अटल जी की कोई डिग्री नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि कानपुर विश्वविद्यालय बनने के बाद उन्होंने उस कॉलेज के सारे रिकॉर्ड उन्हें सौंप दिए।
फिर अटल जी की डिग्री को लेकर कानपुर विश्वविद्यालय से संपर्क किया गया। पीएमओ के इस सवाल पर कानपुर यूनिवर्सिटी ने जवाब दिया कि उनके पास अटल की डिग्री का कोई रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि जब अटल जी ने राजनीति शास्त्र में मास्टर डिग्री ली थी उस वक्त डीएवी कॉलेज आगरा विश्वविद्यालय के अतंग्त आता था। इसलिए इस कॉलेज के सारे रिकॉर्ड और अटल जी की डिग्री आगरा विश्वविद्यालय के पास होंगे। इन दो विश्वविद्यालयों की लापरवाही के चलते अटल की राजनीतिक शास्त्र की डिग्री गुम हो गई।












Click it and Unblock the Notifications