कर्नाटक में बीजेपी का प्रचार कर रहे कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा ने बताया कि वो चुनाव लड़ रहे हैं या नहीं?
कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीपा ने खुलासा किया कि वो राजनीतिक में एंट्री करने वाले हैं या नहीं?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस जमकर पसीना बहा रहे हैं। वहीं भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप के बारे में अटकलें लगाई जा रही थी कि वो जल्द भाजपा ज्वाइन कर सक्रिय राजनीति में एंट्री करने वाले हैं।

याद रहे ये वो एक्टर हैं जिन्हें भाजपा का प्रचार करने के बाद एक धमकी भरा लेटर मिला है। इसके बाद एक्टर ने कर्नाटक सीएम बोम्मई के साथ एक प्रेस कान्फ्रेंस की और बताया कि वो क्या इस बार चुनाव में उम्मीदवार बनकर उतरने वाले हैं या नहीं?
कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच प्रेस कान्फ्रेंस में एक्टर किच्चा सुदीप ने कहा कि वो केवल भाजपा के लिए प्रचार करेंगे और न तो उनके साथ शामिल होंगे और न ही राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा मैं सीएम बोम्मई का समर्थन करता हूं, जो मेरे मामा जैसे हैं।
क्या वह भाजपा में शामिल हो रहे है इस सवाल के जवाब में अभिनेता ने कहा कि वह राजनीति में प्रवेश नहीं कर रहे हैं या चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
वहीं इस प्रेस कान्फ्रेंस में मौजूद सीएम बोम्मई ने कहा सुदीप किसी राजनीतिक दल से नहीं हैं। उन्होंने मुझे समर्थन देने का ऐलान किया है। मेरे लिए उनके समर्थन का मतलब यह भी है कि वे बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं।
याद रहे कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप को मिले धमकी भरे पत्र में लिखा है कि उनक पर्सनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।
इस धमकी पर बोलते हुए किच्चा ने कहा वह उस व्यक्ति को जानते हैं जिसने उन्हें धमकी भरा पत्र भेजा था। उन्होंने कहा फिल्म उद्योग के किसी व्यक्ति द्वारा किया गया है।
सुदीप ने कहा हां, मुझे धमकी भरा पत्र मिला है और मुझे पता है कि किसने भेजा है। मैं यह भी जानता हूं कि यह फिल्म उद्योग के किसी व्यक्ति का है। मैं उन्हें मुंहतोड़ जवाब दूंगा।
उन्होंने कहा वो मुझे और मेरे घर के पत जानते है इसलिए उन्होंने डाक से पत्र भेजा है। मैं सब कुछ सामने लाऊंगा। मैं धमकी भरे पत्र का जवाब दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications