39 की उम्र में एक्टर चिरंजीवी सरजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन
बेंगलुरु। कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा का रविवार को निधन हो गया। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक 39 वर्षीय अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा था। हार्ट अटैक के बाद उन्हें बेंगलुरु के सागर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिरंजीवी ने 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। आपको बता दें कि चिंरजीवी सरजा साउथ एक्टर अर्जुन सरजा के रिश्तेदार हैं। उन्होंने 2018 में ही प्रेमलीला जोशाई और सुंदर राज की बेटी मेघना राज से शादी की थी। चिरंजीवी ने अपने फिल्मी करियर में 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। चिरंजीवी सरजा ने 2009 में फिल्म 'वायुपुत्र' से अपने ऐक्टिंग की शुरुआत की।
चिरंजीवी सरजा की कुछ यादगार फिल्में
- सिंगा
- अम्मा आई लव यू
- चीरू
- राम-लीला
- रुद्र तांडव
- आयके
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने चिरंजीवी सरजा के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके निधन की जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा का हार्ट अटैक के चलते आज 39 साल की उम्र में निधन हो गया। अचंभित हूं, वह सिर्फ 39 साल के थे। अभिनेता के भाई ध्रुव सरजा और भतीजे अर्जुन सरजा मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
'महात्मा' सोनू सूद की वाहवाही पर भड़की शिवसेना, सामना में बताया BJP का प्यादा, भाजपा ने दिखाया आईना