Coronavirus: पीजीआई में भर्ती कनिका कपूर का चौथी बार हुआ कोरोना का टेस्‍ट

लखनऊ। लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एसजीपीजीआई) में भर्ती बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का चौथी बार कोविड 19 का टेस्‍ट किया गया। बता दें कनिका के हुए तीसरी बार करवाई गई कोविड-19 टेस्ट शुक्रवार को भी पॉजिटिव आई थी। इसके बाद शनिवार को फिर से उनका कोरोना वायरस का चौथी बार टेस्‍ट करवाया गया है। जिसकी रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है। पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती कनिका की दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट तीन दिन पहले मंगलवार को आई थी। उसमें पॉजिटिव आने के बाद फिर उनकी तीसरी रिपोर्ट कराई गई और वो भी पॉजिटिव आने के बाद आज फिर से टेस्‍ट करवाया गया।

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्‍पताल में किया गया था भर्ती

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्‍पताल में किया गया था भर्ती

बता दें कुछ दिनों पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात कुबूली थी। जिसके बाद वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में अपना इलाज करा रही हैं. इस बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में कनिका का चौथा कोरोना टेस्ट हुआ है। रिपोर्ट का इंतजार है।

9 मार्च को लंदन से वापस आईं थी

9 मार्च को लंदन से वापस आईं थी

हालांकि सूत्रों के अनुसार वह कोरोना की जद से बाहर नहीं निकल पा रही हैं, लेकिन इस समय उनकी हालत स्थिर है। बता दें कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से वापस आईं थी, जिसके बाद 20 मार्च को उन्होंने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात दुनिया को बताई थी।

लंदन से लौट पार्टी करने पर आई थी चर्चा में कनिका

लंदन से लौट पार्टी करने पर आई थी चर्चा में कनिका

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अचानक सुर्खियों में आ गई थीं। इसकी वजह ये है क्योंकि कोरोना जांच से कुछ दिन पहले ही उन्होंने पार्टी की थी। इसमें कई पूर्व सांसद, पूर्व सीएम, मौजूदा सांसद और विधायक भी मौजूद थे। इनमें राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री भी शामिल थे। जिसके बाद इन सभी को आइसोलेट किया गया। हालांकि इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।इसके बाद लगातार उन पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर छुपाने और लापरवाही के आरोप लगते आ रहे हैं। हालांकि, सिंगर का कहना है कि जब वह भारत वापस आईं थीं तो देश में सेल्फ आईसोलेशन जैसी कोई व्यवस्था लागू नहीं की गई थी, बल्कि 10 मार्च को लोग होली खेल रहे थे।

केजीएमयू के बाकी सात मरीजों की हालत पहले से ठीक है

केजीएमयू के बाकी सात मरीजों की हालत पहले से ठीक है

बता दें कनिका के साथ ही ही लखनऊ में भर्ती केजीएमयू के बाकी सात मरीजों की हालत भी पहले से ठीक है, जिसे लेकर सरकार ने राहत की सांस ली है। लखनऊ में अभी तक 8 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए जा चुके हैं, गुरुवार को भी पांच लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें से सभी लोगों की मेडिकल रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। इसके साथ ही देश में अभी तक 875 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं और इस संक्रमण के चलते 19 लोगों की जान भी जा चुकी है.

कनिका कपूर पर एफआईआर भी हुई है

कनिका कपूर पर एफआईआर भी हुई है

कनिका कपूर के लंदन से लौटने पर पार्टी करने की बात सामने आने के बाद उन पर लापरवाही करते हुए लोगों से मिलने जुलने के आरोपों में एफआईआर भी हुई है। वहीं कनिका ने सफाई में कहा है कि उन्होंने कुछ भी नियमों के बाहर जाकर नहीं किया है। कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी एक पोस्ट लिख सफाई देते हुए कहा कि वो किसी नियम के खिलाफ नहीं गई हैं। वहीं अस्पताल में डॉक्टरों की ओर से खराब बर्ताव को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+