लखीमपुर की घटना पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, भारत का किसान एक दिन इस सरकार का अहंकार कुचलेगा

नई दिल्ली, अक्टूबर 04। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों पर गाड़ी चढ़ाने की घटना को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार कड़ी नाराजगी जाहिर की है। हाल ही में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करने वाले कन्हैया कुमार ने एक ट्वीट में कहा है, "मिट्टी को रौंदकर सोना बनाने वाले किसानों को भाजपा गाड़ियों से रौंद रही है। सुन लो बेईमान, किसानों के ऊपर गाड़ियां चढ़ा कर उनकी मांग को कुचल नहीं पाओगे। लेकिन भारत के किसान तुम्हारे सत्ता के अहंकार को जरूर कुचलेंगे।"

Recommended Video

    Lakhimpur Kheri Violence: Yogi Govt.पर बरसे Kanhaiya Kumar, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    kanhaiya kumar

    लखीमपुर की घटना को लेकर सड़क पर संग्राम

    आपको बता दें कि लखीमपुर की घटना को लेकर राजधानी लखनऊ में सड़कों पर संग्राम देखने को मिल रहा है। पिछले 10-12 घंटों के अंदर कई बड़े विपक्षी नेताओं को प्रशासन ने लखीमपुर जाने से रोका गया है। इसी वजह से विपक्ष अब सड़क पर उतर आया है। कांग्रेस और समाजवादी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं यूपी पुलिस अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया है। प्रियंका गांधी और आप नेता संजय सिंह को भी नजरबंद किया हुआ है।

    इस वक्त दंगाई सत्ता में हैं- तेजस्वी यादव

    कन्हैया कुमार के अलावा लखीमपुर की घटना पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने कहा है, 'हमारे देश में अन्नदाताओं को ऐसे नरसंहार, सत्ता संरक्षित वीभत्स अत्याचार से जूझना पड़ेगा, यह अब तक अकल्पनीय था, पर यह न्यू इंडिया है। दंगाई सत्ता में है और संवैधानिक संस्थाएं डरी सहमी हैं। लखीमपुर खीरी में हुई हैवानियत को माफ नहीं किया जा सकता। हरगिज नहीं!'

    क्या हुआ था लखीमपुर में?

    आपको बता दें कि रविवार को लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन में अचानक उस वक्त हिंसा भड़क उठी जब एक कार से 2 किसानों को कुचल दिया गया। इस घटना में दोनों किसानों की मौत हो गई। किसानों ने आरोप लगाया कि जिस गाड़ी से किसानों को कुचला गया वो केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे की कार थी। वहीं इस घटना के बाद इलाके में भीड़ उग्र हो गई और गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी करना शुरू कर दिया। इसके बाद अभी तक कुल मिलाकर 8 लोगों के मारे जाने की खबर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+