गरीबों को अनदेखा कर पीएम मोदी के फेशियल पर हो रहे हैं करोड़ों खर्च: कन्हैया कुमार

पटना। बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई (CPI) उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने पीएम मोदी पर शनिवार को जबरदस्त हमला बोला। कन्हैया कुमार ने कहा कि, पीएम मोदी अपनी छवि चमकाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं, लेकिन लोगों को नजरअंदाज कर रहे हैं। कन्हैया ने कहा कि, उनकी छवि के अच्छा बनाए रखने के लिए मीडिया में उनके समर्थन करने वाले आंकड़े दिखाए जा रहे हैं।

Kanhaiya Kumar

शनिवार को एक टीवी चैनल से बात करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि, एक तरफ मोदी जी का चमकता चेहरा है जिस पर करोड़ों रुपए उनके फेशियल पर खर्च किए जा रहे हैं, दूसरी तरफ इस देश की गरीब जनता औऱ करोड़ों लोग हैं। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ जैसी कई अच्छी तरह से प्रचारित की जा रही योजनाएं बुरी तरह विफल रही हैं। कन्हैया कुमार ने कहा, पीएम मोदी का दावा है कि उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिलेगा। हालांकि, जब लोग सिलिंडर को भराने जाएंगे तो उन्हें किस्तों में उसकी कीमत चुकानी होगी।

कन्हैया ने कहा कि, एक तरफ करोड़ों जरूरतमंद लोग हैं और दूसरी तरफ पीएम मोदी के लुक्स पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यह कहते हुए कि मोदी सरकार सटीक आंकड़े पेश नहीं कर रही है, कन्हैया कुमार ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था के 7 प्रतिशत के विकास पर संदेह व्यक्त किया है। यदि अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है, तो नौकरियां कहां हैं? डेटा से पता चलता है कि केंद्र सरकार के पास 27 लाख रिक्तियां हैं लेकिन वे भरे नहीं गए।

कन्हैया कुमार ने पेपर लीक के लगातार उदाहरणों को रेखांकित करते हुए कहा कि, इस तरह की घटनाओं से भर्ती प्रक्रिया में बाधाएं पैदा की जा रही हैं। बता दें कि कन्हैया कुमार को लोकसभा चुनाव में जहां एक ओर कई फिल्मी सितारों का समर्थन मिल रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी भी उनके समर्थन में आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+