कन्हैया बोले, भाजपा मेरे खिलाफ मां दुर्गा का कर रही है इस्तेमाल

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार अब दिल्ली की बजाए बिहार की राजनीति में अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। वह यहां कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के टिकट पर बेगुसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। गौर करने वाली बात यह है कि कन्हैया कुमार मुख्य रूप से यहीं के रहने वाले हैं और बेगुसराय उनका गृह जिला है। ऐसे में कन्हैया यहां से अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगे हैं और मुख्य विपक्षी दल भाजपा पर जमकर हमला बोल रहे हैं।

भाजपा मुझे हिंदू विरोधी साबित करना चाहती है

भाजपा मुझे हिंदू विरोधी साबित करना चाहती है

हाल ही में जिस तरह से कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला हुआ था उसके बाद उनपर आरोप लगा था कि उनके समर्थक हाथ में लोहे की रॉड और हॉकी लिए हुए थे, आपने मां दुर्गा के बारे में गलत बात भी कही थी। जिसपर कन्हैया ने कहा कि जो व्यक्ति राजनीति में अभी कदम रख रहा है क्या वह ऐसा काम करेगा, वह भी अपने संसदीय क्षेत्र में। उन्होंने कहा कि जो लोग ये आरोप लगा रहे हैं वह भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। मुझपर यह हमला राजनीति से प्रेरित था, मुझे हिंदू विरोधी घोषित करने की कोशिश की गई है, इन लोगों से समाज के सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश की है।

भाजपा के लोग नफरत फैला रहे हैं

भाजपा के लोग नफरत फैला रहे हैं

कन्हैया कुमार ने इस हमले के बारे में कहा कि भाजपा के लोग लोगों के बीच नफरत फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस गांव में यह घटना हुई है उसके बारे में आपको जानने की कोशिश करनी चाहिए। दाहिया गांव के लोगों का इतिहास है कि वह इस तरह के मुद्दों मे कभी नहीं फंसते हैं, भाजपा के लोग यहां लोगों को भड़का रहे हैं और यहां अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस गांव से कुछ ही दूर मेरे रिश्तेदारों का गांव है, लिहाजा इस गांव को मैं अच्छे से जानता हूं। बेगुसराय के सिर्फ भगवानपुर में बजरंग दल का दबदबा है, बजरंग दल के तमाम शीर्ष नेता घटना के पांच मिनट के भीतर यहां पहुंच गए थे, यह पूर्व नियोजित हमला था।

भाजपा के इशारे पर मेरे खिलाफ एफआईआर

भाजपा के इशारे पर मेरे खिलाफ एफआईआर

पटना एम्स में कन्हैया कुमार और उनके सहयोगियों पर मारपीट का आरोप लगा, जिसपर उन्होंने कहा कि एम्स के सीसीटीवी फुटेज में ऐसा कुछ भी नहीं है, ना ही मारपीट की कोई मेडिकल रिपोर्ट है। आखिर कैसे सरकारी संस्थान का फेसबुक पेज मुझे देश विरोधी करार दे सकता है। उन्होंने कहा कि पटना एम्स के जिस डॉक्टर ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है वह भाजपा का करीबी है। उसने भाजपा नेता मंगल पांडे के इशारे पर मेरे खिलाफ यह एफआईआर दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़ें- लालू यादव और परिवार पर आयकर विभाग का शिकंजा, जब्त हो सकती है 129 करोड़ की बेनामी संपत्ति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+