कतर एयरवेज को लेकर कंगना रनौत से हो गई 'बड़ी गलती', जल्दी-जल्दी में डिलीट की इंस्टा स्टोरी

नई दिल्ली: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर मुस्लिम देश भारत से नाराज चल रहे। इस बीच कतर ने भारतीय राजदूत को तलब करते हुए इस मामले में सफाई मांगी। जिसके बाद भारत में भी कतर एयरवेज के बॉयकॉट की अपील की गई। इस मुहिम में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी शामिल हुईं लेकिन उनसे सोशल मीडिया पर एक बड़ी गलती हो गई, जहां वो एक Spoof वीडियो को सच मान बैठीं। साथ ही उन्होंने कतर एयरवेज के सीईओ को बेवकूफ आदमी कह दिया।

वासुदेव ने शेयर किया था वीडियो

वासुदेव ने शेयर किया था वीडियो

दरअसल सबसे पहले वासुदेव नाम के एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कतर एयरवेज के बॉयकॉट की अपील की। वासुदेव ने कहा कि ये वही कतर है, जिसने चित्रकार एमएफ हुसैन को पनाह दी थी। एमएफ हुसैन ने मां सीता और दुर्गा की नग्न तस्वीर बनाई थी। आज वही कतर भारत को ज्ञान दे रहा है। कतर वहां पर रहने वाले भारतीयों को नौकरी से निकाल रहा है। ऐसे में मैं आप से कहना चाहूंगा कि आप भी कतर के सामान खासकर कतर एयरवेज का बहिष्कार करिए। हालांकि बहुत से लोगों ने वायुदेव का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया और उनसे पूछा कि क्या इनकी औकात कतर एयरवेज का टिकट खरीदने की है।

शख्स ने शेयर किया इंटरव्यू

शख्स ने शेयर किया इंटरव्यू

इसके बाद एक शख्स ने कतर एयरवेज के सीईओ अकबर अल बकर का वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो एक इंटरव्यू दे रहे हैं। इसके साथ यूजर ने लिखा कि कतर एयरवेज के सीईओ ने वासुदेव के #BycottQatarAirways आह्वान के बाद इंटरव्यू दिया है। वैसे ये वीडियो फर्जी था, लेकिन कंगना ने इसे सच मान लिया और इंस्टाग्राम स्टोरी पर अकबर अल बकर को जमकर खरीखोटी सुनाई।

स्टोरी में क्या लिखा?

स्टोरी में क्या लिखा?

कंगना ने लिखा कि बहुत से भारतीय इस गरीब आदमी का मजाक उड़ाने वाले वीडियो को पसंद कर रहे हैं। वो लोग याद रखें कि यही कारण है कि आप सभी इस अधिक आबादी वाले देश पर एक बड़ा बोझ हैं। वासुदेव गरीब है, लेकिन उसे भी अपने विचार रखने का हक है। इसके बाद उन्होंने कतर एयरवेज के सीईओ को इडियट (बेवकूफ) कहा। हालांकि उन्होंने ये स्टोरी अब डिलीट कर दी है।

नूपुर का किया बचाव

नूपुर का किया बचाव

वहीं कंगना रनौत ने इससे पहले नूपुर शर्मा का बचाव किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि नूपुर को अपनी बात सबके सामने रखने का पूरा हक है लेकिन इसके लिए उसे धमकी दी जा रही है। सबने उसे अपना टारगेट बना लिया है। जब हिंदू भगवानों को अपमान किया जाता है तो हम न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हैं और ये सबके लिए होना चाहिए। अपने आपको डॉन समझने की कोशिश ना करें। ये अफगानिस्तान नहीं भारत है। यहां सबकुछ एक प्रॉपर सिस्टम से होता है। यहां एक अच्छी सरकार है जिसे लोकतंत्र प्रोसेस के तहत तैयार किया गया है। ये बातें उन लोगों के लिए हैं जो इस बात को भूल गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+