कंगना की बहन ने स्वरा-तापसी को फिर कहा 'बी ग्रेड एक्ट्रेस', बोलीं-'घसीटने वाली थीं कोर्ट में'
मुंबई। एक्ट्रेस कंगना रनौत को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ मामले में बीएमसी को फटकार लगाई है। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट लिख बॉलीवुड की दो टॉप अभिनेत्रियों तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को निशाने पर लिया है। रंगोली ने दोनों एक्ट्रेस को एक बार फिर से बी ग्रेड एक्ट्रेस कहा है। इसके साथ रंगोली ने कहा कि, मैं उन्हें कोर्ट में घसीटने वाली थीं।
तापसी-स्वरा को बताया बी ग्रेड एक्ट्रेस
कंगना रनौत के मुंबई वाले ऑफिस में तोड़फोड़ का तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर था। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद रंगोली सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। रंगोली चंदेल ने इंस्ट्राग्राम पर लिखा कि, जब हमारा परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा था, हम टूटे हुए थे, उस समय स्वरा और तापसी जैसी बी ग्रेड एक्ट्रेस कंगना के टूटते ऑफिस पर हंस रही थीं। उन्होंने तो उस कार्रवाई को भी सही बता दिया था।
रंगोली बोलीं-'घसीटने वाली थीं कोर्ट में'
रंगोली ने आगे लिखा कि, मैं तो इस बात के लिए उन्हें कोर्ट में भी घसीट सकती हूं, लेकिन कंगना ने मुझे रोक लिया। इनके जैसे लोग कंगना के बारे मे जो भी बाते करते हैं, उन पर आप सभी कभी विश्वास ना करें। रंगोली ने लिखा कि वह आगे भी ऐसे बेशर्म लोगों के बारे में लोगों को बताते रहेंगी। हैरानी की बात ये है कि रंगोली से पहले खुद कंगना ने भी तापसी और स्वरा को एक बी ग्रेड एक्ट्रेस बताया था। बस फर्क इतना था कि उस समय कंगना रनौत ने नेपोटिज्म विवाद पर रिएक्ट करते हुए निशाना साधा था।
कंगना को मिली थी कोर्ट से राहत
बॉम्बे हाईकोर्ट ने 09 सितंबर को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए कंगना रनौत के ऑफिस पर बुलडोजर चला दिया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि बीएमसी के अधिकारियों ने ये कार्रवाई दुर्भावना में की थी। हाईकोर्ट ने नुकसान का आंकलन करने के लिए अधिकारी नियुक्त किया। नुकसान के आंकलन को 90 दिन के अंदर कोर्ट को सौंपना होगा। कोर्ट के फैसले के बाद से ही कंगना और रंगोली फिर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं।
मुंबई की मेयर के 'दो टके के लोग' वाले बयान पर बोलीं कंगना-इनसे भले तो ऋतिक और आदित्य पंचोली हैं