Kangana Ranaut: पूरी हुई कंगना रनौत की मुराद, कड़ी सिक्योरिटी में किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों का एक कोलार्ज पोस्ट किया जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में कंगना ने बताया कि वह भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंची थीं। तस्वीरों में कंगना रनौत के आस-पास कड़े सुरक्षा घेरे को देखा जा सकता है। कंगना माथे पर टीका लगाए और हाथ में फूलों की माला लिए नजर आ रही हैं।

Recommended Video

    Kangana Ranaut पहुंचीं Puri Jagannath temple, बताया क्यों बाकी मंदिरों से है अलग | वनइंडिया हिन्दी
    व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल कर कृष्ण के धाम पहुंची कंगना

    व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल कर कृष्ण के धाम पहुंची कंगना

    आपको बता दें कि इन दिनों कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच अपने काम से थोड़े समय के लिए ब्रेक लेकर वह अपनी दो महीने पुराना मुराद पूरी करने ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान कृष्ण, भगवान बलराम और देवी सुभद्रा की प्रतिमाओं के दर्शन किए। कंगना ने अपने ओडिशा दौरे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

    दर्शन करने के बाद शेयर की फोटो

    दर्शन करने के बाद शेयर की फोटो

    फोटो के साथ कंगना रनौत ने एक कैप्शन भी साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमने हमेशा भगवान कृष्ण को राधा और रुक्मणी (लक्ष्मी) के साथ ही देखा है लेकिन यहां पुरी जगन्नाथ में भगवान कृष्ण को उनके भाई बलराम, सुभद्रा (अर्जुन की पत्नी और अभिमन्यु की मां) के साथ विराजमान देखा जा सकता है। उनके हृदय से निकली ऊर्जा की वजह से पूरे स्थान में स्वास्थ्यप्रद और सुखदायक मिठास का अहसास होता है।'

    दो हमीने पहले जाहिर की थी दर्शन की इच्छा

    दो हमीने पहले जाहिर की थी दर्शन की इच्छा

    आपको बता दें कि कंगना रनौत ने पिछले साल दिसंबर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने की अच्छा जाहिर की थी। बताया जा रहा है कि कंगना रनौत गुरुवार शाम ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंची थीं, जगन्नाथ भगवान के दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि साल की शुरुआत में ही उन्हें महाप्रभु के दर्शन हुए थी, इससे उन्हें एहसास हो गया है कि यह साल उनके लिए काफी शुभ रहने वाला है।

    यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने बॉम्बे हाई कोर्ट से कहा, मेरे किसी भी ट्वीट से नहीं भड़की हिंसा और ना ही कोई आपराधिक घटना हुई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+