कंगना रनौत ने किया लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन, बर्थडे पर घर में रखी पूजा, तस्वीरें आईं सामने
नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर देशभर में लॉकडाउन है कई राज्यों में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। केंद्र और राज्य सरकारें कोरोना वायरस से निपटने को लेकर कई बड़े कदम उठा रही हैं जिसके जनता का भी समर्थन मिल रहा है। लोग अपने घरों में रह रहे हैं और एक दूसरे के संपर्क में भी कम आ रहे हैं। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो सरकार की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं और नियमों का उल्लंघन भी कर रहे हैं। इसी बीच सोमवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी नियमों का उल्लंघन करने को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।

33 साल की हुईं कंगना रनौत
दरअसल, 23 मार्च को कंगना रनौत का 33वां जन्मदिन था जिसको उन्होंने अपने मनाली वाले घर में मनाया। बर्थडे के लिए उन्होंने अपने घर में एक पूजा भी रखी थी जिसमें बच्चों समेत कई लोग शामिल हुए। इस दौरान कंगना रनौत सोशल डिस्टेंसिंग समेत सभी अन्य नियमों को तोड़ते हुए नजर आईं। उनके बर्थडे के तस्वीरें खुद उनकी टीम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की गई हैं जो अब वायरल हो गई है।

बर्थडे वाले दिन घर में कराई पूजा
ऐसे में जब देश अधिकांश लोग एक-दूसरे से सामाजिक दूरी रखने की सलाह दे रहे हैं वहीं, कंगना इन तस्वीरों में न केवल अपने साथियों के साथ हैं बल्कि बच्चों के साथ भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें यूजर्स को पसंद नहीं और उनका गुस्सा कंगना पर फूट पड़ा। एक यूजर ने लिखा कृपया कोरोना वायरस के समय एक दूसरे से दूरी बनाए रखें। बता दें कि कंगना की टीम के ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर की गई इन तस्वीरों में वह पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। फोटो में वह बच्चों और बड़ों के साथ गले लगती हुई भी दिखाई दे रही हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
इंस्टाग्राम पर उनके जन्मदिन की चार तस्वीरें हैं जिसमें से एक में वह अपने माता-पिता के साथ है, दूसरे में वह पूजा के लिए बैठी दिखाती है, तीसरे और चौथा फोटो में वह बच्चों सहित मेहमानों के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। कंगना के इस पोस्ट को पोस्ट को 100000 बार 'लाइक' भी किया गया है। बता दें कि सोमवार के शहीद दिवस के मौके पर कंगना ने एक वीडियो शेयर कर स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सम्मान में कुछ बाते कही थीं। जिसके बाद उनकी काफी तारीफ भी हुई थी लेकिन उन्होंने अपने जन्मदिन पर जो किया उसे लेकर अब उनकी काफी आलोचना भी हो रही है।
भारत में कोरोना वायरस की दहशत
पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रही है। दुनियाभर में वायरस के कारण 15,000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख के आंकड़ा को पार कर चुकी है। भारत की बात करें तो यहां भी संक्रमित मामलों की संख्या 511 हो गई है, जबकि इस महामारी से 11 लोग मौत के शिकार भी हुए हैं। पंजाब और महाराष्ट्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। देश के ज्यादातर हिस्सों में लॉकडाउन है।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से देश में अब तक हुई 10 मौतों के बारे में कुछ जरूरी बातें












Click it and Unblock the Notifications