'दोस्ताना-2' से कार्तिक को करण जौहर ने किया बाहर तो भड़कीं कंगना,कहा- सुशांत की तरह लटकने पर मजबूर मत करो

'दोस्ताना-2' से कार्तिक को करण जौहर ने किया बाहर तो भड़कीं कंगना, कहा-सुशांत की तरह लटकने पर मजबूर मत करो

मुंबई, 17 अप्रैल: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों खबरों में हैं। कार्तिक आर्यन से धर्मा प्रॉडक्शन की फिल्म 'दोस्ताना 2' ले ली गई है। धर्मा प्रॉडक्शन ने कार्तिक आर्यन को फिल्म 'दोस्ताना 2' से बाहर कर दिया है। खबर ये भी है कि धर्मा प्रॉडक्शन ने उन्हें हमेशा के लिए बैन कर दिया है। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर धर्मा प्रॉडक्शन के मालिक करण जौहर की जमकर आलोचना हो रही है। वहीं कार्तिक आर्यन के फैंस उनके समर्थन में सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में आ गई हैं। कंगना ने ट्वीट करते हुए जहां एक और कार्तिक आर्यन का हौसला बढ़ाया है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने करण जौहर और धर्मा प्रॉडक्शन पर जमकर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने एक के एक इस मामले पर तीन ट्वीट किए हैं।

'सुशांत सिंह राजपूत की तरह लटकने पर मजबूर मत करो'

'सुशांत सिंह राजपूत की तरह लटकने पर मजबूर मत करो'

कंगना रनौत ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, ''कार्तिक आर्यन अपने दम पर यहां तक पहुंचा है और आगे भी वह अपने दम पर ऐसा करता रहेगा। सिर्फ पापा जो और उनके नेपो गैंग क्लब से अनुरोध है कि कृपया करके उसे ( कार्तिक आर्यन) अकेला छोड़ दिया जाए। सुशांत सिंह राजपूत की तरह इसके पीछे भी ना पड़े कि वह फांसी पर लटकने के लिए मजबूर हो जाए। गिद्धों उसे अकेला छोड़ दो।''

'कार्तिक आर्यन इन चिल्लरों से डरने की जरूरत नहीं'

'कार्तिक आर्यन इन चिल्लरों से डरने की जरूरत नहीं'

कंगना रनौत ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''कार्तिक आर्यन तुन्हें इन चिल्लरों से डरने की जरूरत नहीं है। ये सिर्फ और सिर्फ खराब आर्टिकल लिखकर और घोषणाएं करके आपका मनोबल तोड़ने की कोशिश करेंगे। आपके रवैये को जिम्मेदार ठहराते हुए गरिमापूर्ण मौन बनाए रखेंगे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के लिए भी ड्रग्स की लत और खराब रैवये की कहानी ऐसे ही फैलाई थी।''

 कार्तिक आर्यन हम आपके साथ हैं- कंगना रनौता

कार्तिक आर्यन हम आपके साथ हैं- कंगना रनौता

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''कार्तिक आर्यन हम आपके साथ हैं। जिसने आपको बनाया नहीं है, वो आपको तोड़ भी नहीं सकता है। मुझे पता है कि आज आपको अकेलेपन का महसूस हो रहा है होगा लेकिन ऐसा फील करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। इस इंडस्ट्री में हर कोई ड्रामा क्वीन जो को जानता है। आप बस अपने आप पर भरोसा रखें और अनुशासित रहें।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+