कंगना रनौत ने पीएम मोदी की छतरी लिए ये फोटो की शेयर, उनकी मां पर लिखी ये खास बात

नई दिल्‍ली, 19 जुलाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उनके पोस्‍ट में एक राष्‍ट्रभक्‍त होने के दावे तो दिखते ही है वहीं एक्‍ट्रेस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कट्टर समर्थक भी हैं। वह अपनी पोस्‍ट में पीएम मोदी के तारीफ करती है बल्कि आलोचकों को भी मुंहतोड़ जवाब देती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में पीएम मोदी की एक छाते के साथ एक फोटो शेयर की और साथ ही उनकी मां को धन्‍य बताते हुए एक प्‍यारी सी पोस्‍ट भी लिखी।

पीएम मोदी की इस फोटो ने कंगना को किया इम्‍प्रेश

पीएम मोदी की इस फोटो ने कंगना को किया इम्‍प्रेश

कंगना रनौत ने जो फोटो शेयर की है उसमें पीएम मोदी संसद के बारहर बारिश में प्रेस वालों को संबोधित कर रहे हैं। उनके पीछे खड़ा उनका अंगरक्षक नहीं बल्कि वो स्‍वयं अपना काला छाता पकड़े नजर आ रहे हैं। कंगना रनौत ने फोटो शेयर कर एक पोस्‍ट भी लिखी।

कंगना ने पीएम मोदी की मां के बारे में लिखी ये बात, आधुनिक मांओ को दी सीख

कंगना ने पीएम मोदी की मां के बारे में लिखी ये बात, आधुनिक मांओ को दी सीख

कंगना रनौत ने ये फोटो फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा धन्य है वो माता जिसने दूसरों के घरों में काम करके अपने बच्चों को पाला और अपनी संतान को ऐसे संस्कार दिए। इसके साथ ही कंगना रनौत ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी पोस्‍ट किया। वहीं अंग्रेजी में लिखा आधुनिक माताओं के लिए बड़ा सबक, आराम और विलासिता महान इंसान नहीं बनाती, चरित्र की ताकत और अखंडता। 🙏

कंगना के फैन ने कांग्रेसियों की ये फोटो शेयर कर किया कटाक्ष

कंगना रनौत की इस पोस्‍ट पर एक यूजर ने सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मनमनोहन सिहं समेत अन्‍य नेताओं की फोटो शेयर जिसमें उनका छाता उनके साथ चल रहे अंगरक्षक ने पकड़ रखे हैं। इन फोटोज को शेयर करने वाले ने लिखा प्रधान सेवक, प्रधानमंत्री और प्रधान परिवार!

कंगना रनौत वैक्‍सीनेशन को लेकर पीएम मोदी की कर चुकी हैं तारीफ

कंगना रनौत वैक्‍सीनेशन को लेकर पीएम मोदी की कर चुकी हैं तारीफ

बता दें इससे पहले कंगना रनौत ने भारत में वैक्‍सीनेशन प्रक्रिया के आलोचकों को करारा जवाब देते हुए 'जल जीवन पहल' के लिए पीएम मोदी की तारीफ की थी। रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर दो खबरों की न्यूज रिपोर्ट पोस्ट की हैं। एक फरवरी की है जहां एक पत्रकार ने लिखा था कि जुलाई तक भारत के कोविड-19 टीकाकरण के लिए 40 करोड़ का आंकड़ा छूने की संभावना नहीं है। वही दूसरे लेख में कोरोना टीकाकरण के लिए 40 करोड़ का आंकड़ा छूने पर सरकार का बयान दिखाया गया है।

https://hindi.oneindia.com/photos/tmkoc-babita-ji-takes-mud-bath-pictures-viral-oi64819.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+