सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद कंगना रनौत ने वीडियो जारी कर बोली ये बात
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को सोमवार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवार्ड मिलने के बाद कंगना रनौत ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश साझा किया। कंगना रनौत को उकनी फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी और पंगा में उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।कंगना रनौत ने अपनी चौथी राष्ट्रीय पुरस्कार जीत के बाद, आभार व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया।
कंगना रनौत को मणिकर्णिका और पंगा के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड
बता दें सोमवार कंगना रनौत को मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी और पंगा में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार के विजेता के रूप में घोषित किया गया था। पुरस्कार, जो मूल रूप से पिछले साल मई में आयोजित होने वाले थे, कोरोनावायरस महामारी के कारण देरी से दिए गए।
अनुपम खेर ने कंगना रनौत के लिए कहा जिनमें अकेले चलने के हौसले होते हैं,उनके पीछे ही काफिले होते हैं!
कंगना रनौत ने वीडियो जारी कर जताया आभार
वीडियो में, कंगना ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कंगना ने कहा उसने मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी का भी निर्देशन किया है और टीम को धन्यवाद दिया है, जिसमें के वी विजयेंद्र प्रसाद भी शामिल हैं, जिन्होंने फिल्म की पटकथा लिखी है; प्रसून जोशी, जिन्होंने इसके संवाद लिखे; संगीत निर्देशक शंकर-एहसान-लॉय; निर्माता कमल जैन; सह-कलाकार अंकिता लोखंडे और डैनी डेन्जोंगपा अन्य हैं। कंगना रनौत ने आगे कहा "आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद, कि आप लोगन ने इस फिल्म को इतना सफल बनाया।
कंगना रनौत ने भाई-बहनों को करोड़ों के फ्लैट किए गिफ्ट,अब भाई-भाभी के लिए कर रही खास काम,देखें वीडियो
2014 और 2015 में भी कंगना रनौत को मिल चुक सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड
कंगना ने कहा कि वह केवल एक एक्ट्रेस के रूप में पंगा का हिस्सा रही हैं। उन्होंने अपने निर्देशक, अश्विनी अय्यर तिवारी और टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने नेशनल अवार्ड्स जूरी, उनके प्रशंसकों, परिवार के सदस्यों और उनके निजी कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया।यह कंगना का चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार है। 2008 में, उन्होंने फैशन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। इसके पहले उन्होंने क्वीन (2014) और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
कंगना रनौत का 23 मार्च को है 34 वां जन्मदिन
67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली कंगना रनौत का 23 मार्च को 34वां जन्मदिन है। कंगना को अपने जन्मदिन का सबसे बेहतरीन तोहफा 22 मार्च को ही मिल गया हैं। रोचक बात ये हैं कि मर्णिकणिक और पंगा फिल्म के लिए कंगना रनौत बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। इन दोनों फिल्मों में कंगना रनौत ने जो तेजतर्रार महिला का अभिनय निभाया है। वैसे ही कंगना रनौत रियल लाइफ में तेजरर्रार हैं वो बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। इतना ही नहीं समसमायिक मुद्दों पर अपनी बात कहते हुए किसी से भी पंगा लेने से गुरेज नहीं करती हैं। सीधे कहें तो रियल लाइफ में कंगना पंगा गर्ल हैं।
Ripped Jeans पर बोली कंगना रनौत- 'ऐसी जींस पहनने वाले युवा भिखारी' की तरह लगते हैं'
#NationalFilmAwards #NationalAwards2019 #Manikarnika #Panga pic.twitter.com/nNlF7YEa3E
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 22, 2021
67वें नेशनल फिल्म अवार्ड का ऐलान, कंगना सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, देखें पूरी लिस्ट