'मैसेज क्लीयर है, जो बुरी नजर से देश को देखेगा, उसकी आंखें नोंच ली जाएंगी'

पाकिस्तान पर भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद जोश में आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बड़ी बात कही है।

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए मंगलवार को पाकिस्तान के अंदर घुसकर बालाकोट इलाके में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। एयर स्ट्राइक के बाद भारत ने अब स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि अगर अमेरिका पाकिस्तान के अंदर बैठे ओसामा बिन लादेन का खात्मा कर सकता है तो फिर इस वक्त कुछ भी संभव है। भारत की इस कार्रवाई के बाद जहां पूरा देश जोश में है, तो वहीं पाकिस्तान भी बुरी तरह बौखला गया है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान को लेकर अपने गुस्से का इजहार किया है।

'आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई शुरू'

'आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई शुरू'

बॉलीवुड न्यूज वेबसाइट 'पिंकविला' से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, 'हम भारतीय वायुसेना के जवानों को सैल्यूट करते हैं, जिन्होंने सच्चे हीरो की तरह दुश्मन पर पलटवार करते हुए स्ट्राइक की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सैल्यूट, जिन्होंने निर्णायक कार्रवाई की। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई शुरू हो चुकी है। मैसेज क्लीयर है, जो भी बुरी नजर से इस देश को देखेगा, उसकी आंखें नोंच ली जाएंगी... जय हिंद। भारत के जवानों पर आतंकी हमले के बाद इस तरह की कार्रवाई एक ऐतिहासिक कदम है।'

21 मिनट तक पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक

21 मिनट तक पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक

आपको बता दें कि मंगलवार को पीओके में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक को अंजाम देने के बाद भारतीय लड़ाकू विमान सुरक्षित अपनी सीमा में वापस लौट आए। इस कार्रवाई में करीब 200 से 300 आतंकी मारे जाने की खबरें हैं। आईएएफ के जेट्स करीब 21 मिनट तक पीओके में रहे और यहां पर उन्‍होंने अलग-अलग समय पर आतंकियों पर बम गिराए। आईएएफ के मिराज फाइटर जेट्स ने मुजफ्फराबाद से 24 किलोमीटर दूर नॉर्थ वेस्‍ट में स्थित बालाकोट में 3:45 से 3:53 बजे तक हमला किया। इस दौरान जैश-ए-मोहम्‍मद, लश्‍कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के ट्र‍ेनिंग सेंटर्स पर बम गिराए गए। जेट्स का दूसरा ग्रुप 3:48 मिनट से 3:55 बजे तक मुजफ्फराबाद में हमले कर रहा था। इसके साथ ही 3:58 मिनट से 4:04 बजे तक चाकोटी में हमले किए गए। हालांकि पहले पाकिस्‍तान की ओर से इस हमले को पूरी तरह से नकार दिया गया, लेकिन बाद में कहा गया कि वह भी भारत को इसका जवाब देगा।

भारत ने ढेर किया पाक का F-16

भारत ने ढेर किया पाक का F-16

इसके बाद बुधवार को एयर स्ट्राइक के अगले ही दिन भारतीय वायुसेना ने अपनी सीमा में घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के दो एफ-16 विमान भारत के हवाई क्षेत्र में घुसे थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पहले इन दोनों विमानों को अपनी सीमा से बाहर खदेड़ा और इसके बाद F-16 विमान को मार गिराया। बताया जा रहा है कि भारत ने नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी क्षेत्र के 3 किलोमीटर अंदर जाकर इस विमान को मार गिराया है। हालांकि अभी इस विमान के पायलटों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+