कमलेश तिवारी हत्याकांड में तीन आरोपियों ने अपराध कबूला: गुजरात एटीएस

नई दिल्ली। हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए तीनों लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। डीआईजी गुजरात एटीएस, हिमांशु शुक्ला ने बताया है कि मामले में तीन लोग उनकी हिरासत में हैं, तीनों ने ही हत्या में शामिल होना स्वीकार कर लिया है। लखनऊ में शुक्रवार को कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई थी। यूपी और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले को सुलझा लेने का दावा किया है।

 नई दिल्ली। हिन्दू समाज पार्टी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए तीनों लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। डीआईजी (गुजरात एटीएस) हिमांशु शुक्ला ने बताया है कि मामले में तीन लोग उनकी हिरासत में हैं, तीनों ने ही हत्या में शामिल होना स्वीकार किया है। लखनऊ में शुक्रवार को कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई थी। यूपी और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले को सुलझा लेने का दावा किया है। शनिवार को गुजरात एटीएस और यूपी पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि हत्या की साजिश दुबई में रची गई और इसमें मुख्य आरोपी रशीद पठान नाम का शख्स है। यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया है कि पुलिस टीम ने पांच लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें दो को छोड़ दिया गया। खुर्शीद पठान, मौलाना मोहसिन शेख और फैजान को हिरासत में रखा गया है। गुजरात एटीएस ने दावा किया है कि कमलेश तिवारी की हत्या के लिए सूरत से पिस्टल खरीदी गई थी, साजिश रचने के बाद एक शख्स दो महीने पहले ही दुबई से भारत कमलेश तिवारी की हत्या के लिए आया था। सूरत से मिठाई खरीदने वाले दोनों लोग शूटर थे। कमलेश तिवारी की हत्या के बाद उनके कमरे से सूरत घारी मिठाई का डब्बा मिला था। घारी सूरत की मशहूर मिठाई है और यहीं की दुकान का ये डब्बा था। सूरत पुलिस की टीम ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक भी किया। यूपी डीजीपी के मुताबिक, पुलिस को मिठाई खरीदते वक्त की सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की शिनाख्त में मदद मिली।

शनिवार को गुजरात एटीएस और यूपी पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि हत्या की साजिश दुबई में रची गई और इसमें मुख्य आरोपी रशीद पठान नाम का शख्स है। यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया है कि पुलिस टीम ने पांच लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें दो को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। तीन लोग पुलिस की हिरासत में हैं, जिनके नाम खुर्शीद पठान, मौलाना मोहसिन शेख और फैजान हैं।

कमलेश तिवारी की हत्या के बाद उनके कमरे से सूरत घारी मिठाई का डब्बा मिला था। घारी सूरत की मशहूर मिठाई है और यहीं की दुकान का ये डब्बा था। इसको देखते हुए सूरत पुलिस की टीम ने इस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया और कुछ संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ की। यूपी डीजीपी के मुताबिक, पुलिस को मिठाई खरीदते वक्त की सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की शिनाख्त में मदद मिली। दोनों सूबों की पुलिस मामले की जांच में लगी है।

गुजरात एटीएस ने दावा किया है कि कमलेश तिवारी की हत्या के लिए सूरत से पिस्टल खरीदी गई थी, साजिश रचने के बाद एक शख्स दो महीने पहले ही दुबई से भारत कमलेश तिवारी की हत्या के लिए आया था। सूरत से मिठाई खरीदने वाले दोनों लोग शूटर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+