'गोमांस' खाने को लेकर विवादों में आईं कामिया जानी कैसे बनीं करोड़पति, कितनी है संपत्ति और क्या है बिजनेस

kamiya Jani Net Worth: कर्ली टेल्स (Curly Tales) की फाउंडर, फूड-ट्रैवल ब्लॉगर कामिया जानी हाल ही में जगन्नाथ मंदिर जाने को लेकर विवादों में आ गई थीं। भाजपा की ओडिशा ईकाई ने आरोप लगाया था कि कामिया जानी बीफ खाती हैं और गोमांस का समर्थन करती हैं, इसलिए उन्हें मंदिर में नहीं जाना चाहिए था। हालांकि कामिया जानी ने सारे आरोपों से इनकार किया है।

कामिया जानी ने कहा है कि वो एक हिंदू हैं और कभी भी उन्होंने गोमांस नहीं खाया है। इन सब विवादों के बीच सोशल मीडिया पर कामिया जानी सुर्खियों में आ गई हैं। लोग ये जानना चाहते हैं कि उनका बिजनेस और पेशा क्या है, उनकी सपंत्ति कितनी है?

kamiya Jani Net Worth

who is kamiya Jani: कौन हैं कामिया जानी

  • कामिया जानी भारत की एक मशहूर फूड और ट्रैवल ब्लॉगर हैं। कामिया जानी कर्ली टेल्स (Curly Tales) कंपनी की फाउंडर और सीईओ हैं।
  • कामिया जानी की ये कंपनी कर्ली टेल्स फूड और ट्रैवल कंटेंट के लिए मशहूर है। कर्ली टेल्स के फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लाखों फॉलोअर्स हैं।
  • कामिया जानी अब तक अपने फूड और ट्रैवल ब्लॉगिंग के लिए 40 देशों और 123 शहरों में घूम चुकी हैं।
  • कामिया जानी कर्ली टेल्स खोलने से पहले ET NOW, ब्लूमबर्ग टीवी और CNBC TV18 के साथ बिजनेस जर्नलिस्ट और टेलीविजन एंकर के रूप में काम कर रही थीं।

kamiya Jani Net Worth 2023: कामिया जानी की संपत्ति

  • कामिया जानी की कुल संपत्ति करोड़ों में है। कामिया जानी मुंबई में रहती हैं और एक लग्जरी लाइफ जीती हैं।
  • कामिया जानी की कमाई का सबसे बड़ा सोर्स उनकी कर्ली टेल्स कंपनी है।
  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कामिया जानी की संपत्ति 5 से 7 करोड़ है।
  • कामिया जानी Curly Tales और अपने यूट्यूब चैनल से हर महीने लाखों में कमाई करती हैं। इसके अलावा कामिया फेसबुक और इंस्टाग्राम से भी कमाती हैं।
  • कामिया जानी का मुंबई में एक घर है और एक लग्जरी कार है। कामिया जानी अपने पति और बच्चे के साथ यहां रहती हैं।
  • कामिया जानी की कंपनी Curly Tales की बात करें तो इनकी वेबसाइट पर 3 मिलियन मंथली विजिटर्स और फेसबुक पेज पर 49 मिलियन मंथली वीडियो व्यूज आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+