Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मध्य प्रदेश: सीएम उम्मीदवारी पर सिंधिया के नाम को लेकर कमलनाथ ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से नौ बार सांसद रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने कहा है कि अगर पार्टी मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा जल्दी कर देती है तो यह पार्टी के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। मध्य प्रदेश में इस वर्ष दिसंबर माह में चुनाव संभावित है, ऐसे में पार्टी चाहती है कि लंबे समय से सत्ता से बाहर कांग्रेस इस बार सत्ता में अपनी वापसी कर सके। कमलनाथ ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि अगर पार्टी ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करती है तो वह इसका स्वागत करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि वह अपने आपको इस रेस से बाहर नहीं कर रहे हैं लेकिन कहते हैं कि मैं सत्ता के लिए भूखा नहीं हूं।

किसान दुखी

किसान दुखी

एक तरफ जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दावा किया है कि वह भावांतर स्कीम व कृषि विकास के बलबूते फिर से सत्ता में आएंगे तो दूसरी तरफ कमलनाथ का कहना है कि मध्य प्रदेश में 75 फीसदी लोग सीधे या परोक्ष रूप से कृषि से जुड़े हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है, बेहतर बीच, सिंचाई की वजह से उत्पादन तो बढ़ सकता है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर में किसान को उसकी फसल की क्या कीमत मिलती है, वह क्या लेकर घर जाता है, यह काफी अहम है और किसानों को इसके चलते काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, किसान काफी निराश हैं।

बेरोजगारी बड़ी समस्या

बेरोजगारी बड़ी समस्या

कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में हर वर्ग निराश है, बेरोजगारी शीर्ष पर है। जो लोग रिटायर हुए हैं उनकी जगह पर भी भर्ती नहीं की गई है, जिसकी वजह से और बेरोजगारी बढ़ रही है। जितने रोजगार दिए नहीं गए हैं उससे अधिक रोजगार छीने गए हैं। तमाम तरह के वायदे किए गए, नारे लगाए गए लेकिन हकीकत में लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

भावांतर योजना से किसानों को नुकसान

भावांतर योजना से किसानों को नुकसान

भावांतर योजना के तहत किसानों को प्रति कुंतल 250-300 रुपए का नुकसान हो रहा है, कोई भी किसान खुश नहीं है। जीएसटी व नोटबंदी की वजह से व्यापारी नाराज हैं। सरकारी कर्मचारी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लोग अपने सिर मुडाकर हाथ में कटोरा लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा सरकार की झूठ और नारेबाजी की पोल खुल चुकी है, लोग सरकार की हकीकत को समझ चुके हैं।

दिग्विजय सिंह पर राहुल गांधी जवाब देंगे

दिग्विजय सिंह पर राहुल गांधी जवाब देंगे

वहीं प्रदेश कांग्रेस के बारे में कमलनाथ का कहना है कि प्रदेश के नेताओं में किसी भी तरह का मतभेद नहीं है, सभी नेताओं में बेहतर समन्वय है जिसे आने वाले कुछ महीनों में और भी अच्छा करने की जरूरत है। कमलनाथ कहते हैं कि मैंने पहले ही कहा है कि अगर पार्टी ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करती है तो मैं इसका स्वागत करुंगा। वहीं दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर वह कहते हैं कि मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं, यह पूरी तरह से राहुल गांधी पर निर्भर है, वह ही इस सवाल का जवाब दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- 'एक देश-एक चुनाव' के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, PM को CM ने दिया सुझाव

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+