#KamalaMills अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख
Recommended Video

मुंबई। मुंबई के लोअर परेल के कमला मिल कंपाउंड के मोजोस लाउंज में भीषण आग की वजह से अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है, इस घटना में करीब एक दर्जन से अधिक लोग भी घायल हुए हैं, घायलों में कई लोगों ऐसे हैं जिनकी हालात काफी गंभीर है। मरने वालों में महिलाएं ज्यादा घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनमें दो की हालत गंभीर है। किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल (KEM) ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि, गुरुवार देर रात करीब 12.30 बजे कमला मिल कंपाउंड स्थित मोजोज बिस्ट्रो लाउंज में अचानक आग लग गई, जिसने पूरे परिसर को ही अपनी चपेट में ले लिया, दमकल की दर्जन भर गाडि़यों ने किसी तरह दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक के. सांघवी, जी. सांघवी और अभिजीत मंकर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (IPC की धारा 304) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications