कमल हासन ने प्रियंका गांधी को बताया अपनी बहन, राजनीति में किया स्वागत

नई दिल्ली। अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने प्रियंका गांधी के राजनीति में आने पर खुशी जाहिर की है। हासन ने कहा है कि वो प्रियंका राजनीति में स्वागत करते हैं। कमल ने कहा, प्रियंका को वो अपनी बहन मानते हैं, उनके राजनीति में आने से उन्हें खुशी हुई है। कमल ने राहुल गांधी को भी तारीफ की है।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

कमल हासन ने अपनी पार्टी के तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों में उतरने का भी ऐलान किया है हालांकि वो कांग्रेस से गठबंधन पर कुछ खुलकर नहीं बोले। तमिलनाडु की राजनीति में उनके आने से समीकरणों में बदलाव आने की बात राजनीति के जानकार कह रहे हैं। कई सुपरहिट फिल्में दे चुके, साउथ इंडिया में सुपरस्टार का दर्जा रखने वाले कमल हासन ने कुछ समय पहले राजनीतिक में आने का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी पार्टी 'मक्कल नीधि मय्यम' बनाई है।

राहुल की तारीफ कर चुके कमल

राहुल की तारीफ कर चुके कमल

कमल हासन ने राजनीति में एंट्री के बाद से कई मौकों पर राहुल गांधी की तारीफ की है। हाल ही में हासन ने राहुल गांधी को आने वाले समय में एक उम्मीद की तरह बताया था। वहीं राहुल के न्यूनतम आय की गारंटी को भी वो समर्थन दे चुके हैं। कमल ने तमिलनाडु में कांग्रेस के द्रमुक से अलग होने की सूरत में गठबंधन करने की भी बात कही थी।

कांग्रेस महासचिव बनाई गई हैं प्रियंका

कांग्रेस महासचिव बनाई गई हैं प्रियंका

प्रियंका गांधी को हाल ही में कांग्रेस महासचिव बनाया गया है, साथ ही उनको पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है। प्रियंका कई मौकों पर अपने भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी के साथ राजनीतिक मंचों पर दिखती रही हैं लेकिन ये पहली बार है जब उनको कांग्रेस में कोई पद दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+