कमल हासन ने कहा, कांग्रेस डीएमके से गठबंधन तोड़े तो हम हाथ मिलाने को तैयार
चेन्नई। कमल हासन ने कहा कि वो आने वाले चुनावों में कांग्रेस से हाथ मिलाने को तैयार हैं लेकिन ऐसा तभी मुमकिन है जब कांग्रेस द्रमुक से गठबंधन तोड़ ले। कुछ समय पहले फिल्मों से राजनीति में आए कमल हासन ने कहा कि वो द्रमुक और अन्नाद्रमुक के साथ नहीं जा सकते हैं, क्योंकि ये दोनों पार्टियां एक जैसी हैं और दोनों ने जनता के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ 2019 का चुनाव लड़ने के रास्ते खुले हैं।

हासन ने कहा कि उनकी पार्टी और कांग्रेस का साछ आना तमिलनाडु के हक में होगा लेकिन वो द्रमुक और सत्ताधारी अन्नाद्रमुक जैसी भ्रष्टाचार से लिप्त पार्टियों के साथ हाथ नहीं मिला सकते। इस साल जून में कमल हासन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। वहीं बीते हफ्ते एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से उन्हें और देश को आने वाले वक्त में बहुत उम्मीदे हैं।
कमल हासन ने फिल्मी दुनिया से राजनीति का रुख किया है। इसी साल फरवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) का गठन किया है। कमल हासन से पार्टी बनाने के बाद से ही उनके कभी आम आदमी पार्टी को कभी कांग्रेस के साथ तालमेल कर चुनाव लड़ने की खबरें आती रही हैं। दोनों ही पार्टियों के नेताओं से वो मिल भी चुके हैं। कमल हसन ज्यादातर मौको पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications