जब रजनीकांत के एक सवाल पर कमल हासन ने कहा- साथ आइए फिर बताता हूं
नई दिल्ली। चेन्नई के एक समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन एक ही स्टेज शेयर करते दिखे। यहां वो दोनों चेन्नई में एक्टर शिवाजी गणेशन मेमोरियल के उद्घाटन में शामिल हुए। खास बात ये रही कि ये दोनों सुपर स्टार एक दूसरे के बगल में बैठे थे और आपस में बात भी कर रहे थे। आपको बता दें कि रजनीकांत और कमल हासन के बीच मतभेद की खबरें पहले आती रही हैं। इस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए रजनीकांत ने कहा कि अगर किसी को राजनीति में सफल होता है सिर्फ नाम और पैसा ही काफी नहीं है। इसके अलावा और कुछ है जिसकी जरूरत पड़ेगी।

रजनीकांत ने कहा कि जब मैंने कमल हासन से एक बार पूछा था कि राजनीति में सफल कैसे हुआ जाए तो उन्होंने कहा था 'आप मेरे साथ आए फिर आपको बताऊंगा। उल्लेखनीय है कि अपनी खुद की नई पार्टी बनाने की खबरों के बीच अभिनेता-निदेशक कमल हासन ने राजनीति में रजनीकांत के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है। हासन ने कहा, 'अगर सुपरस्टार रजनीकांत राजनीति में प्रवेश करते हैं तो मैं उनके साथ हाथ मिलाकर साथ काम करना चाहूंगा। हम दोनों हमेशा से ही अपने पेशे से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं। वो राजनीति में आ जाते हैं तो हम दोनों को राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श करने में भी कोई परेशानी नहीं होगी।
आपको बता दें कि इससे पहले भी रजनीकांत और कमल हासन एक राजनीतिक कार्यक्रम में मिल चुके हैं। चेन्नई में दोनों ने करूणानिधि की पार्टी डीएमके की ओर से आयोजित एक समारोह में शिरकत की थी। समारोह पार्टी के मुखपत्र मुरासोली के 75 साल पूरे होने पर आयोजित किया गया था। कमल हासन डीएमके नेता एमके स्टालिन के साथ स्टेज पर बैठे थे वहीं रजनीकांत सबसे सामने की कतार में बैठे थे। मुरसोली के 75 साल पूरे होने के मौके पर कमल हासन को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications