'कुछ कुछ होता है' के सेट पर साइकिल से मुंह के बल गिरी थीं काजोल, फिर चली गई थी उनकी यादाश्त, देखें Video

'कुछ कुछ होता है' के सेट पर साइकिल से मुंह के बल गिरी थीं काजोल, फिर चली गई थी उनकी यादाश्त, देखें Video

मुंबई, 03 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने विश्व साइकिल दिवस को लेकर गुरुवार (03 जून) को 1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का साइकिल चलाने वाला एक वीडियो शेयर किया। दुनियाभर में 03 जून को वर्ल्‍ड बाइसाइकिल डे मनाया जाता है। इसी खास मौके पर काजोल ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काजोल 'ये लड़का है दीवाना' गाने में शाहरुख खान के साथ साइकिल चलाते नजर आ रही हैं। साइकिल चलाते हुए काजोल बहुत ही जोर से मुंह के बल गिर जाती हैं। 'ये लड़का है दीवाना' गाने की शूटिंग के वक्त ये हादसा हुआ था। काजोल ने इसी वीडियो को शेयर कर सभी को साइकिल डे की बधाई दी है। लेकिन काजोल के इस वीडियो पर करण जौहर ने कमेंट कर लोगों को फिल्म से जुड़ी पुरानी बातें याद दिला दी हैं।

करण जौहर बोले- मुझे याद है, इसके बाद क्‍या हुआ था...'

करण जौहर बोले- मुझे याद है, इसके बाद क्‍या हुआ था...'

काजोल के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए करण जौहर ने कहा, ''ओह गॉड! मुझे यह अच्‍छे से याद है और मैं भूल भी नहीं सकता कि इसके बाद क्या हुआ था।'' करण ने 1998 में 'कुछ कुछ होता है' फिल्म से बॉलीवुड में बतौर डायरेक्ट डेब्यू किया था। इस फिल्म काजोल और शाहरुख खान के अलावा रानी मुखर्जी और सलमान खान थे। करण जौहर, शाहरुख खान और काजोल आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं।

यूजर बोले- बताइए काजोल के साइकिल से गिरने के बाद क्या हुआ?

यूजर बोले- बताइए काजोल के साइकिल से गिरने के बाद क्या हुआ?

जैसे ही करण जौहर ने काजोल की वीडियो पर कमेंट किया कि उन्हें याद है कि क्या हुआ था। सोशल मीडिया यूजर उस वाकये को जानने के लिए कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, प्लीज हमें भी बताइए कि क्या हुआ था। यूजर ने करण जौहर और काजोल से कई बार पूछा है कि शूट के दौरान क्या हुआ था। एक यूजर ने लिखा- ये एपिक मोमेंट है। एक यूजर ने लिखा, काजोल मैम, मैं आपको गिरते हुए नहीं देखना चाहता हू लेकिन ये बहुत फनी है। हालांकि यूजर के पूछने के बाद भी करण और काजोल ने कोई रिप्लाई नहीं किया।

साइकिल से गिरने के बाद काजोल की चली गई थी यादाश्त

साइकिल से गिरने के बाद काजोल की चली गई थी यादाश्त

शाहरुख खान ने 2018 में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के इस किस्से का जिक्र किया था। उसी दौरान शाहरुख खान ने बताया था कि साइकिल से गिरने के बाद काजोल को शॉर्ट टर्म एम्नेशिया हो गया था, जिसकी वजह से थोड़ी देर के लिए उनकी यादाश्त चली गई थी।

शाहरुख खान ने इंटरव्यू में कहा था, ''साइकिल से गिरने के बाद काजोल को शॉर्ट टर्म एम्‍नेश‍िया हो गया था। वह थोड़ी देर के लिए याददाश्‍त गवां बैठी थीं। मैं सच बोल रहा हूं ऐसा हुआ था। काजोल को ये तक याद नहीं था कि हम सब कौन है, क्या कर रहे है और वह खुद को भी भूल गई थी। पहले तो हमें लगा कि बहुत जोर की चोट की वजह से उन्हें शॉक लगा है। लेकिन बाद ये पता चला कि उन्हें शॉर्ट टर्म एम्‍नेश‍िया हो गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+