शादी के बाद काजल ने शेयर की पति गौतम का हाथ चूमते हुए तस्वीर, कहा-'तु्म्हें पाकर बहुत खुश हूं'

नई दिल्ली। 'मगाधीरा' फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर को बिजनेसैमन गौतम किचलू संग शादी रचा ली है, दोनों की लो-प्रोफाइल शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, काजल की शादी की तस्वीरें इस वक्त तेजी से वायरल हो रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा बातें उस Pics की हो रही है, जिसमें काजल अपने पति गौतम का हाथ चूमते नजर आ रही हैं, काजल और गौतम की ये वायरल फोटो खुद अभिनेत्री ने ही शेयर की है।

और बस, मिस से मिसेज तक!'

और बस, मिस से मिसेज तक!'

इस तस्वीर को शेयर करते हुए काजल ने एक खूबसूरत पोस्ट भी लिखा है,जिसमें उन्होंने कहा है कि 'और बस, मिस से मिसेज तक! मैंने अपने विश्वासपात्र, साथी, बेस्ट फ्रेंड और सोलमेट से शादी कर ली, ये सब और तुममें अपना घर पाकर मैं बहुत खुश हूं'। मालूम हो कि काजल और गौतम की शादी में दोनों के केवल करीबी ही शामिल हुए हैं, खबर है कि जनवरी ने ये जोड़ा अपने चाहनेवालों और दोस्तों को एक बिग पार्टी देगा।

शादी में अप्सरा जैसी नजर आईं काजल अग्रवाल

शादी में अप्सरा जैसी नजर आईं काजल अग्रवाल

मालूम हो कि शुक्रवार की शाम काजल अपने बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के संग शादी के पवित्र बंधन में बंध गईं। हिंदू रिति-रिवाज के अनुसार इन दोनों ने साथ सात फेरे लिए। दुल्‍हन के जोड़े में काजल बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थी। मुंबई के एक होटल में हुई इस शादी में काजल किसी अप्सरा की तरह नजर आ रही थीं तो वहीं उनके पति गौतम भी किसी राजकुमार से कम नहीं दिख रहे थे।

काजल ने 6 अक्टूबर को अपनी शादी का ऐलान किया था

काजल ने 6 अक्टूबर को अपनी शादी का ऐलान किया था

बता दें कि साउथ और हिंदी की कई चर्चित फिल्मों में काम करने वाली काजल अग्रवाल ने 6 अक्टूबर को अपनी शादी का ऐलान किया था, काजल के पति गौतम एक बिजनेसमैन हैं, वो इंटीरियर डिजाइन और होम डेकोर से जुड़े बिजनेस को संभालते हैं और 'डिसर्न लिविंग' के फाउंडर हैं। तो वहीं साल 2004 में क्यों हो गया ना' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली काजल साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम रही हैं, वह 'सिंघम', 'स्पेशल 26', 'मगाधीरा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

'शादी के बाद भी मैं काम जारी रखूंगी

'शादी के बाद भी मैं काम जारी रखूंगी

काजल ने साफ किया है कि वो शादी के बाद भी अपना काम जारी रखेंगी, उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि 'शादी के बाद भी मैं वह काम जारी रखूंगी, जो मैं अब तक करती आई हूं, आप सभी के प्रेम के लिए बहुत बहुत शुक्रिया, आपके प्यार ने हमारी जिंदगी में काफी गहरा प्रभाव डाला है लेकिन इसी बीच हम एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं, आप हमें अपना आशीर्वाद दें।'

यहां देखें: काजल की शादी की तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+