Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कैराना में हार पर बढ़ी भाजपा में रार, बिजनौर सांसद ने संजीव बालियान पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की कौराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के नेता लगातार एक-दूसरे पर सवाल कर रहे हैं। कैराना सीट को भाजपा ने नाक का सवाल बना रखा था, जहां वो रालोद से हार गई। इस हार पर स्थानीय नेताओं से लकर योगी आदित्यनाथ तक पर सवाल उठ रहे हैं। बिनजौर से भाजपा के सांसद भारतेंद्र सिंह ने मुजफ्फरनगर से भाजपा सांसद संजीव बालियान पर सवाल उठाए हैं।

kairana election results bijnor mp question sanjeev baliyan

भारतेंद्र सिंह ने कहा कि संजीव बालियान अगर काम ठीक करते तो शामली से जाटों के ज्यादा वोट भाजपा को मिलना चाहिए था। सिंह ने प्रचार में जुटे दूसरे नेताओं को लेकर भी सवाल किए। इस पर संजीव बालियान ने कहा 'मैं कोई स्टार प्रचारक नहीं था, कार्यकर्ता के तौर पर मैंने मेहनत की है, ये आप कैंडिडेट मृगांका सिंह से भी पूछ सकते हैं।' संजीव बालियान ने कहा कि भारतेंद्र सिंह राजा आदमी हैं, ना जाने क्या चाहते होंगे, मैं तो किसान का बेटा हूं, मैंने जमीन पर मेहनत की।

कई दूसरे नेताओं ने भी नतीजों को लेकर सवाल किए हैं। हरदोई जिले की गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने नूरपुर विधानसभा और कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद सरकार और संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हार के लिए शुद्ध रूप से कर्मचारियों और अधिकारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार जिम्मेदार है, जिसके कारण समाज को परेशान होना पड़ रहा है। भाजपा सांसद सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने कहा कि पार्टी जीत के ट्रैक पर लौट सकती है अगर वो जी हुजुरी करने वाले लोगों को सम्‍मान देना बंद कर दे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+