K Kavitha: जिस केस में गिरफ्तार हुई KCR की बेटी, जानिए उस मामले में कब-कब क्या हुआ? कौन-कौन सी लगी धारा?

K Kavitha Case Timeline: दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता और तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर (KCR) की बेटी के.कविता को गिरफ्तार कर दिल्ली लेकर पहुंची है।

दिल्ली पहुंचने के बाद के. कविता को ईडी के दफ्तर ले जाया गया। आज शनिवार को उनका मेडिकल कराया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। आइए जानें इस केस में के कविता के खिलाफ अब-तक क्या-क्या हुआ है और उनपर कौन-कौन सी धाराएं लगी हैं?

K Kavitha Case Timeline

ईडी ने के कविता की गिरफ्तारी के बाद जानकारी दी है कि उनपर PMLA के सेक्शन 3 और सेक्शन 4 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग की धाराएं लगाई गई हैं।

K Kavitha Case Timeline: जानिए के.कविता केस की टाइमलाइन

  • 25 नवंबर 2022: ईडी ने सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए।
  • 30 नवंबर 2022: आरोपी अमित अरोड़ा की रिमांड रिपोर्ट में एमएलसी के. कविता का नाम पहली बार आया। इसमें कहा गया है कि कविता, अरबिंदो फार्मा के मालिक शरत चंद्र रेड्डी और वाईएसआरसी सांसद मगुंटा श्रीनिवास रेड्डी के साथ "साउथ ग्रुप" की कंट्रोलर थीं।
  • 1 दिसंबर 2022: कविता का कहना है कि ईडी ने जानबूझकर उनका नाम जोड़ा है, पूछताछ के लिए बुलाया है।
  • 3 दिसंबर 2022: सीबीआई ने कविता को 6 दिसंबर को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा।
  • 5 दिसंबर 2022: कविता ने अपने आवास पर मिलने के लिए सीबीआई को बुलाया।
  • 11 दिसंबर 2022: सीबीआई ने कविता से उसके घर पर 7 घंटे से ज्यादा देर तक पूछताछ की।
  • 12 दिसंबर 2022: सीबीआई ने कविता से यात्रा, होटल बिल और कॉल डेटा से संबंधित दस्तावेज देने को कहा।
  • 21 दिसंबर 2022: ईडी ने आरोप पत्र में कविता का नाम शामिल किया, कहा कि आरोपी कंपनी इंडोस्पिरिट में उनकी अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी है।
  • 3 जनवरी 2023: ईडी ने कविता के पूर्व ऑडिटर प्रवीण कुमार, बुच्ची बाबू से 24 लाख रुपये जब्त किए।
  • 7 जनवरी 2023: ईडी ने आरोपपत्र में अरबिंदो फार्मा के शरत चंद्र रेड्डी और अभिषेक बोइनपल्ली का नाम लिया।
  • 8 फरवरी 2023: सीबीआई ने बुच्ची बाबू को गिरफ्तार किया।
  • 11 फरवरी 2023: मगुंटा राघव ने अपनी रिमांड रिपोर्ट में कविता का जिक्र किया।
  • 26 फरवरी 2023: सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया को गिरफ्तार किया।
  • 8 मार्च 2023: ईडी ने कविता को 9 मार्च को पूछताछ के लिए समन जारी किया।
  • 11 मार्च 2023: कविता ईडी के सामने पेश हुईं, 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई, 16 मार्च को फिर से बुलाया गया।
  • 20, 21 मार्च 2023: कविता पूछताछ के लिए पेश हुई, दोनों दिन 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई।
  • 12 अप्रैल 2023 : दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कॉनमैन सुकेश ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने कविता के साथ वित्तीय लेनदेन किया है।
  • 1 मई 2023: ईडी ने आरोपपत्र में जिक्र किया कि कविता ने राजनीतिक रसूख और आपराधिक गतिविधियों के पैसे से सस्ते में जमीन खरीदे हैं। कविता के पति डी.आर अनिल कुमार का भी आरोपपत्र में जिक्र है।
  • 27 मई 2023: कविता का नाम पूरक आरोप पत्र से हटा दिया गया।
  • 30 मई 2023: कविता का नाम पूरक आरोप पत्र में फिर से लाया गया।
  • 1 जून 2023: अरबिंदो फार्मा के शरत चंद्र रेड्डी सरकारी गवाह बने।
  • 14 जुलाई 2023 : के.टी. रामा राव ने सुकेश को कानूनी नोटिस भेजा।
  • 14 सितंबर 2023 : ईडी ने कविता को समन किया।
  • 15 सितंबर 2023: सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को कविता को सितंबर तक नहीं बुलाने का निर्देश दिया।
  • 26 सितंबर 2023: सुप्रीम कोर्ट ने तारीख 20 नवंबर तक बढ़ा दी।
  • 15 जनवरी 2024: ईडी ने कविता को 16 जनवरी 2024 को तलब किया
  • 16 जनवरी 2024: सुप्रीम कोर्ट की याचिका का हवाला देकर कविता पूछताछ में शामिल नहीं हुईं।
  • 5 फरवरी 2024: सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को निर्देश दिया कि कविता को तब तक समन न भेजा जाए।
  • 16 फरवरी 21 फरवरी 2024: ईडी ने 26 फरवरी को कविता को फिर से समन जारी किया।
  • 25 फरवरी 2024 : कविता ने सीबीआई से कहा कि वह जरूरी काम की वजह से पूछताछ के लिए नहीं आएंगी।
  • 28 फरवरी: सुप्रीम कोर्ट ने 13 मार्च को गिरफ्तारी से सुरक्षा बढ़ा दी।
  • 15 मार्च: कविता को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+