एमपी में कांग्रेस के सीएम हो सकते हैं ज्योर्तिआदित्य सिंधिया

इसके पहले राज्य में भाजपा एक बड़ी रैली कर चुकी है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान, लाल कृष्ण आडवाणी और नरेंद्र मोदी थे। अब राहुल के सामने अपनी रैली को भाजपा रैली से बेहतर और सफल दिखाने की चुनौती है। कल ही नरेंद्र मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी गुजरात में मिले और संकेत दिये कि दोनों ही नेताओं में कोई मतभेद नहीं हैं। ऐसे में राहुल को अपनी पार्टी को मजबूत और आक्रामक दिखाने के लिए सिंधिया विरोधियों को एकजुट करना होगा, जो कि नहीं चाहते हैं कि ज्योर्तिआदित्य को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाय।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़े सर्वे की रिपोर्ट बताती है कि राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी, हालांकि इस बार कांग्रेस की कुछ सीटें बढ़ सकती हैं। अब यह देखने वाली बात होगी कि मध्य प्रदेश में राहुल की रैलियां मतदाताओं में कितना उत्साह पैदा कर पाती हैं।
इसके पहले भी राहुल ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और रामपुर और फिर पंजाब के संगरूर में रैली को संबोधित कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications