पुराने साथी जितिन प्रसाद के बीजेपी में शामिल होने पर सिंधिया खुश, कही ये बात

नई दिल्ली, 9 जून: अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। अभी इसकी तैयारी ढंग से शुरू भी नहीं हुई थी कि बुधवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने पार्टी का दामन छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली। इसे राहुल गांधी के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि सिंधिया और पायलट के बाद वो उनके काफी करीबी माने जाते थे। अब इस मामले पर कांग्रेस के बागी और बीजेपी से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Recommended Video

    Jitin Prasad के BJP में शामिल होने पर क्या बोले Jyotiraditya Scindia ? | वनइंडिया हिंदी
    Jitin

    न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि जितिन प्रसाद मेरे छोटे भाई की तरह हैं। मैं उनका भारतीय जनता पार्टी में खुले दिल से स्वागत करता हूं। साथ ही उनको इस फैसले के लिए बधाई भी देता हूं। वैसे पिछले साल सिंधिया ने भी कांग्रेस को इससे बड़ा झटका दिया था, जहां उन्होंने 22 विधायकों के साथ पार्टी को छोड़ते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया था। इसी का नतीजा रहा कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिर गई और शिवराज फिर से सीएम बने। इसके बाद बीजेपी ने सिंधिया को राज्यसभा भेज दिया।

    जितिन ने कही ये बात
    बीजेपी ज्वाइन करने के बाद जितिन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा कांग्रेस पार्टी से तीन पीढ़ियों का साथ रहा है। मैंने ये महत्वपूर्ण निर्णय बहुत विचार के बाद लिया है। सवाल ये नहीं है कि मैं किस पार्टी को छोड़कर आ रहा हूं बल्कि सवाल ये है कि मैं किस पार्टी में जा रहा हूं और क्यों जा रहा हूं। मैंने पिछले 8-10 सालों में ये महसूस किया है कि आज देश में अगर कोई असली मायने में संस्थागत राजनीतिक दल है तो बीजेपी है, बाकी दल तो व्यक्ति विशेष और क्षेत्र के हो गए, मगर राष्ट्रीय दल के नाम पर भारत में बीजेपी ही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+