ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया बने उड्डयन मंत्री तो लोग बोले- हवाई जहाज मिल गया अब बस 'पायलट' चाहिए

नई दिल्ली, 8 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने नए मंत्रीमंडल का विस्‍तार किया। जिसमें कई नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई। जिन 43 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई गई इसमें सबसे चर्चित चेहरा मध्‍यप्रदेश के रजवाड़े खानदान के पुत्र ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का था। सिंधिया को मोदी कैबिनेट में नागरिक उड्डयन मंत्रालय सौंपा गया है। सिंधिया को ये मंत्रालय मिलते ही सोशल मीडिया पर मोदी की यंग कैबिनेट के मंत्री सिंधिया ट्रोल होने लगे। यहां तक कि नामी पत्रकारों ने भी इस पर प्रतिक्रिया करते हुए ट्वीट किया। एक वरिष्‍ठ पत्रकार ने ट्वीट किया इन्‍हें हवाई जहाज मिल गया, बस अब पायलट चाहिए।

pic

Recommended Video

    Modi Cabinet Expansion: PM Modi के New Ministers ने संभाला कामकाज, देखिए Video | वनइंडिया हिंदी

    बता दें राजस्‍थान सीएम गहलोत और सचिन पायलट में लंबे समय से तनातनी चल रही है, सचिन ने पिछले साल जब बगावत की तभी से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। चूंकि सिंधिया भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का हाथ थामा है, तो सिधिंया पर किया ये ट्वीट इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

    हवाई जहाज तो मिल गया लेकिन आसममान में जाकर कही क्रैश न हो जाना

    वहीं एक यूजर ने लिखा सही है काफी दिनों से शिकायत कर रहे थे जनता की सेवा का मौका नहीं मिल रहा है अब करो सेवा, खाओ मेवा। एक यूजर ने लिखा राहुल बाबा ने तो बोला था इन्‍हें भाजपा में वो सम्‍मान नहीं मिलेगा, पर पीएम मोदी ने तो इन्‍हें मंत्री बना दिया। एक और यूजर ने लिखा हवाई जहाज तो मिल गया लेकिन आसममान में जाकर कही क्रैश न हो जाना।

    तब तक सिंधिया उनके लिए रास्‍ता बना देंगे प्‍लेन उड़ाने का

    मनीष भट्ट नाम के यूजर ने लिखा पायलट साल के अंत तक आ जाएंगे, तब तक सिंधिया उनके लिए रास्‍ता बना देंगे प्‍लेन उड़ाने का। वहीं एक ट्वीट में यूजर ने लिखा आज अगर सब से ज्‍यादा किसी के मन में टीस होगी तो वो सचिन पायलट हैं क्‍योंकिन सिंधिया मंत्री पद की शपथ लेकर अपने मिशन में कामयाब हो गए हैं। एक और ने लिखा बेचारे पायलट ने टाइम पर लैंडिग की होती तो सिंधिया की तरह मंत्री होते । चकरी में दोनों गए माया मिली न राम। वहीं एक ने लिखा ज्‍यातिरादित्‍य सिंधिया विमान मंत्री बन गए और पायलट पायलट भी नहीं रहे।

    'विंक गर्ल' प्रिया प्रकाश वारियर ने अब बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर लगाई आगhttps://hindi.oneindia.com/photos/actress-priya-prakash-varrier-viral-pictures-oi64223.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+