सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस मोहन एम. शांतनगौदर का निधन

नई दिल्ली, 25 अप्रैल: सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस मोहन एम. शांतनगौदर का निधन हो गया है। वो 62 साल के थे। असिस्टेंट रजिस्ट्रार गगन सोनी ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जस्टिस मोहन एम. शांतनगौदर का निधन हो गया है। जस्टिस मोहन एम. शांतनगौदर काफी समय ये बीमार चल रहे थे। कर्नाटक के हावेरी जिले के छुक्केरुर में 1958 में जन्मे जस्टिस मोहन एम. शांतनगौदर ने 17 फरवरी, 2017 को सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर शपथ ली थी।

Justice Mohan M Shantanagoudar sitting judge of Supreme Court passed away
जस्टिस मोहन मल्लिकार्जुनगौड़ा शांतानागौदर ने 1980 में एक वकील के तौर पर कर्नाटक उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू की थी। 1991 में वो कर्नाटक स्टेट बार एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन और 1995-96 में कर्नाटक स्टेट बार एसोसिएशन के चेयरमैन रहे। 2003 में उन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त किया गया। 2004 में वो कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए।

जस्टिस मोहन शांतानागौदर को अगस्त 2016 को केरल उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। सितंबर 2016 में वो केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने। इसके बाद फरवरी 2017 में उनको सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+