जस्टिस जेएस खेहर होंगे भारत के मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
जस्टिस जेएस खेहर होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
नई दिल्ली। जस्टिस जेएस खेहर देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने जस्टिस जगदीश सिंह खेहर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वो 4 जनवरी 2017 को मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल 8 महीने का होगा और 27 अगस्त 2017 तक देश के प्रधान न्यायाधीश बनें रहेंगे। वो मौजूदा चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 3 जनवरी को समाप्त हो रहा है।

खेहर का कुल कार्यकाल 8 महीने का होगा। खेहर, ऐसे पहले सिख न्यायाधीश होंगे, जो बतौर भारत मुख्य के न्यायाधीश शपथ लेंगे। बता दें कि मौजूदा भारत के मुख्य न्यायाधीश तीरथ सिंह ठाकुर का कार्यकाल 3 जनवरी को खत्म हो रहा है। साथ ही न्यायाधीश ठाकुर ने न्यायाधीश खेहर के नाम का प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष रखा था।












Click it and Unblock the Notifications