पत्नी के अफेयर ने पति को बना दिया हत्यारा, अभी-अभी हुई थी शादी

उसने शादी घरवालों के दवाब के चलते की थी लेकिन पत्नी को एक युवक के साथ प्रेम संबंध हमेशा खटका करता था।

ठाणे। शादी को दो महीने भी नहीं हुए थे कि पति को पत्नी के शादी से पहले का अफेयर रास नहीं आ रहा था। पत्नी के चरित्र पर पति को शक था, इसलिए उसने अपनी नई नवेली दुल्हन का गला दबाकर हत्या कर दी। शादी से पहले पत्नी का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था, उसने शादी घरवालों के दवाब के चलते की थी लेकिन पत्नी को एक युवक के साथ प्रेम संबंध हमेशा खटका करता था। इस बात पर पति-पत्नी में काफी विवाद हुए जिसके चलते पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी और घटना स्थल से फरार हो गया।

अभी-अभी की थी शादी और तंग आकर पत्नी का दबा दिया गला

ये घटना पुणे के कात्रज - संतोषनगर में बुधवार देर रात 11 बजे के करीब घटी। इस मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के कुछ देर बाद ही आरोपी पति को पुलिस ने पुणे के हड़पसर परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी दीपक की शादी को महज दो महीने ही हुए थे। दीपक मुंबई का रहने वाला है। शादी के बाद दीपक पुणे में किराए के एक मकान में पत्नी को लेकर रह रहा था और पुणे में रिक्शा चलाया करता था।

दीपक अच्छी तरह से जानता था की पत्नी का एक युवक से प्रेम संबंध है, जिसके चलते उसकी पत्नी की शादी करने की बिल्कुल भी इच्छा नहीं थी पर घरवालों के दवाब के चलते उसे दीपक से शादी करनी पड़ी। जब दोनों की शादी तय हुई तब दीपक का उसकी पत्नी के प्रेमी के साथ वाद-विवाद भी हुआ था लेकिन घरवालों के दवाब के चलते युवती से जबरदस्ती शादी की गई। बुधवार की रात को दीपक का पत्नी से उसके प्रेम संबंध को लेकर झगड़ा हुआ और झगड़ा इतना बढ़ गया कि दीपक ने अपनी पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद दीपक ने अपने एक रिश्तेदार को फोन करके बताया था कि उसने अपनी पत्नी के प्रेमसंबंध से परेशान होकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है और दीपक वहां से फरार हो गया था। जब दीपक के रिश्तेदार ने उसके घर जाकर देखा तो दुल्हन की लाश पड़ी थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+