सालों बाद जूही चावला ने खोला राज, बताया- क्यों Beach पर सिर्फ शर्ट में नजर आई थीं
मुंबई। बॉलीवुड की दिलकश और चुलबुली अदाकारा जूही चावला ने अपने हालिया इंटरव्यू में सालों बाद उस राज पर से पर्दा उठाया है, जिसके लिए वो नंबे के दशक में काफी चर्चित रही थीं, दरअसल यहां बात हो रही है फिल्म 'लुटेरे' के बहुचर्चित 'मैं तेरी रानी, तू मेरा राजा' गाने के बारे में, जिसमें जूही समुद्र किनारे केवल शर्ट में नजर आई थीं, उस वक्त ये सीन काफी चर्चा का विषय बना था।

जब Beach पर सिर्फ शर्ट में नजर आई थीं जूही
जिसके बारे में बात करते हुए जूही ने कहा कि मुझे, 'फिल्म कयामत से कयामत तक के तुरंत बाद ये फिल्म मिली थी, यह डायरेक्टर धर्मेश दर्शन की इमैजिनेशन थी, पर्दे पर अभिनेत्री शर्ट पर बीच पर रन करते दिखाई पड़े, हालांकि मैं सिर्फ एक शर्ट पहनने में काफी नर्वस हो रही थी, मुझे लग रहा था कि समुद्र किनारे सिर्फ एक शर्ट में कैसे। हालांकि हम सब यही चाहते कि ये टेस्टलेस ना लगे और इसे एस्थेटिक होना चाहिए।

सालों बाद जूही ने खोला राज
लेकिन फिर मुझे पता चला कि इस गाने को कोरियोग्राफ सरोज खान कर रही हैं, जो कि श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के साथ काम कर चुकी थीं, तो मुझे लगा कि अब मुझे डरना नहीं चाहिए और मैंने फिर इस गाने को अंजाम दिया, बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सनी देओल थे।

जूही ने छिपाई थी अपनी शादी...
अपने इस इंटरव्यू में जूही ने इस राज से भी पर्दा उठाया कि उन्होंने बिजनेस मैन जय मेहता के साथ अपनी शादी की बात क्यों छिपाई थी। जूही ने कहा कि मैं उस वक्त अपने करियर के पीक पर थी और मुझे अभी और काम करना था। मैं अपने काम को जारी रखना चाहती थी कि तभी शादी हो गई। मैंने इसके बारे में किसी को नहीं बताया और अपना काम जारी रखा।

फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से रातों
मालूम हो कि साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाली जूही चावला ने फिल्म 'सल्तनत' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी लेकिन उन्हें पहचान मिली आमिर खान की डेब्यू फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से, इस फिल्म ने रातों-रात आमिर और जूही को स्टार बना दिया था।

सबसे अधिक वेतन पाने वाली अभिनेत्रियों में एक रही हैं जूही
1980 के दशक के अंत से लेकर 1990 के पूरे दशक में वह सबसे लोकप्रिय और सबसे अधिक भुगतान पाने वाली फिल्म अभिनेत्रियों में से एक रही हैं, जूही ने दो फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई सम्मान प्राप्त किए हैं।

कई फिल्में रहीं सुपरहिट
उन्होंने लगातार शीर्ष कमाई वाली फिल्मों में अभिनय करके हिन्दी सिनेमा की अग्रणी अभिनेत्री के रूप में खुद को स्थापित किया था, लुटेरे (1993), आईना (1993), हम हैं राही प्यार के (1993) जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता , डर (1993), नाजायज़ (1995), रादीवाना मस्ताना (1997), यस बॉस (1997), इश्क (1997) और अर्जुन पंडित (1999) शामिल हैं।

दो बच्चों की मां हैं जूही चावला
21वीं सदी में, जूही ने स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं के साथ काम करना शुरू किया, झंकार बीट्स (2003), तीन दीवारें (2003), माई ब्रदर निखिल (2005), बस एक पल (2006), आई एम (2011), गुलाब गैंग (2014) और चॉक एन डस्टर (2016) में अपने काम के लिए आलोचनात्मक प्रशंसा प्राप्त की।उन्होंने 1995 में उद्योगपति जय मेहता से शादी की है, जिनके साथ उनके दो बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications