जज को खुश करने के लिए वकील ने फेसबुक पर किया कमेंट, पड़ गया उल्टा

मुंबई: केस की सुनवाई करने वाले जज के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट या लाइक करना आपको भारी पड़ सकता है। एक ऐसा ही मामला मुंबई में सामने आया है जहां केस लड़ने वाले वकील ने सुनवाई करना वाले जज के फेसबुक पोस्ट पर कमेंट किया था। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट की डिविजनल बेंच ने केस को दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर करने के फैसले को उचित ठहराया है।

Judge loses case after lawyers comment on his FB post case transferred

मामले की सुनवाई कर रही बेंच ने कहा कि जज के फेसबुक पोस्ट पर कमेंट करना वकील का पेशेवर दुर्व्यवहार दर्शाता है। बेंच ने जज द्वारा इस मामले में केस को दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर करने के कदम को उचित ठहराया। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच ये जमीन को लेकर विवाद है।

ये मामला पुणे की जिला अदालत में चल रहा था। जबकि अप्रैल 2018 में याचिकाकर्ता के वकील ने मामले की सुनवाई करने वाले जज के फेसबुक पोस्ट पर कमेंट कर दिया। अडिशनल सेशंस जज ने पूरे मामले को प्रमुख जज के सामने रखा था जिन्होंने कोर्ट से केस को ही ट्रांसफर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+