हैदराबाद गैंगरेप केस में चौथा आरोपी भी अरेस्ट, तेलंगाना की राज्यपाल ने दो दिन के अंदर मांगी रिपोर्ट

हैदराबाद गैंगरेप केस में चौथा आरोपी भी अरेस्ट, तेलंगाना की राज्यपाल ने दो दिन के अंदर मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली, 05 जून: 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हैदराबाद के जुबली हिल्स में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस अभी तक चार आऱोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। तो वहीं, अब इस मामले का तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने भी संज्ञान लिया है।

Recommended Video

    Hyderabad Horror: CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा, हिरासत में दूसरा नाबालिग आरोपी | वनइंडिया हिंदी | #News
    Jubilee Hills Telangana Jubilee Hills Hyderabad Telangana Governor Tamilisai Soundararajan

    तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि हैदराबाद के जुबली हिल्स में हुए एक 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की विभिन्न मीडिया रिपोर्टों को देखा औऱ उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को इस मुद्दे पर दो दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया। बता दें, 17 साल की पीड़िता 28 मई को एक पार्टी के बाद अपने घर लौट रही थी। उसी वक्त जुबली हिल्स इलाके में उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था।

    जुबली हिल्स इंस्पेक्टर एस राजशेखर रेड्डी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अब कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पांचवां आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस गिरफ्त में आए तीन आऱोपी नाबालिग है। पुलिस के अनुसार, इन सभी को एक जुविनायल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+