राहुल गांधी को लेकर पत्रकार ने पूछा ये सवाल तो कांग्रेस के नेताओं ने कर दिया हमला, अब सैम पित्रोदा ने दी सफाई

राहुल गांधी अमेरिका के दौरे से वापस आ गए हैं, लेकिन इसके बाद भी उनके इस दौरे को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक पत्रकार ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की टीम ने उनपर सवाल पूछने की वजह से हमला किया। पत्रकार ने दावा किया कि जब उसने सैम पित्रोदा से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले पर राहुल गांधी का क्या रुख है, यह सवाल किया तो उनपर हमला किया गया।

जर्नलिस्ट रोहित शर्मा ने कहा कि सैम पित्रोदा के साथ उनका इंटरव्यू काफी अच्छा था, लेकिन जैसे ही उन्होंने उनसे पूछा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले पर राहुल गांधी का क्या रुख है तो वहां कांग्रेस के नेताओं ने उनका फोन छीन लिया, उन्हें एक कमरे में ले जाया गया, उन्हें इंटरव्यू डिलीट करने के लिए कहा गया।

sam pitroda

वहीं जब सैम पित्रोदा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उस दिन रोहित शर्मा के साथ उनकी अच्छी बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा, "मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मैं वहां नहीं था। मुझे किसी ने नहीं बुलाया था। अगर ऐसा कुछ हुआ है, तो मैं इसकी जांच करूंगा और आगे की कार्रवाई करूंगा।"

पित्रोदा ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार करते हुए कहा कि मैं प्रेस की स्वतंत्रता का समर्थन करता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि काश रोहित शर्मा सार्वजनिक रूप से सामने आने से पहले मुझसे बात करते। उन्होंने मुझसे बात किए बिना ही सार्वजनिक रूप से सामने आने का फैसला किया।

सैम पित्रोदा ने इस बात से इनकार किया कि राहुल गांधी ने इल्हान उमर सहित अमेरिकी सांसदों के साथ अपनी बैठक के दौरान बांग्लादेशी हिंदुओं पर हमलों पर चर्चा की। राहुल गांधी ने लोकतंत्र, आर्थिक मुद्दों और भारत-अमेरिका संबंधों जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया।

पित्रोदा ने इस बात पर प्रकाश डाला कि राहुल गांधी के साथ अमेरिका में अश्वेतों के मुद्दे, प्रौद्योगिकी, कृषि उत्पादकता और बेरोजगारी जैसे विभिन्न मुद्दों पर "सार्थक चर्चा" हुई।

गौर करने वाली बात है कि राहुल गांधी ने वर्जीनिया में एक कार्यक्रम में भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा, "(भारत में) लड़ाई इस बात को लेकर है कि क्या सिखों को पगड़ी पहनने की अनुमति दी जाएगी, क्या सिखों को कड़ा पहनने या गुरुद्वारे में जाने की अनुमति दी जाएगी।

लड़ाई इसी बात को लेकर है और यह सिर्फ़ सिखों के लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है। वहीं पित्रोदा ने इसपर सफाई देते हुए कहा कि बातचीत खास तौर पर सिखों के बारे में नहीं थी, बल्कि व्यक्तिगत विचार व्यक्त करने के बारे में थी। उन्होंने बातों को संदर्भ से अलग तरीके से पेश करने के लिए भारतीय मीडिया की आलोचना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+