पत्रकार बरखा दत्त के पिता का कोरोना से निधन, बोलीं- 'मैं हार गई, पापा से किया वादा नहीं निभा पाई'

पत्रकार बरखा दत्त के पिता का कोरोना से निधन, बोलीं- 'मैं हार गई, पापा से किया वादा नहीं निभा पाई'

नई दिल्ली, 27 अप्रैल: देश की जानी-मानी महिला पत्रकार बरखा दत्त के पिता एसपी दत्त का कोरोना वायरस से निधन हो गया है। वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त ने मंगलवार को ट्विटर पर अपने पिता एसपी दत्त के निधन की खबर शेयर की है। एसपी दत्त एयर इंडिया के अधिकारी रहे चुके थे। एसपी दत्त का निधन कोरोनो वायरस बीमारी से जूझने के बाद मंगलवार (27 अप्रैल) की सुबह मेदांता अस्पताल में हुआ। बरखा दत्त ने पिता के निधन के बाद कई ट्वीट कर अपना दर्द जाहिर किया है। बरखा दत्त ने लिखा है, ''मैं हार गई हूं। मैं अपने पिता से किया वादा निभा नहीं पाई। मेरे पिता ने आज तक हमसे जितने भी वादे किए, सबको निभाया लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाई।''

बरखा बोलीं- मैं हार गई, पिता को किया वादा ना निभा सकी

बरखा बोलीं- मैं हार गई, पिता को किया वादा ना निभा सकी

बरखा दत्त ने ट्वीट में लिखा, ''सबसे दयालु, सबसे प्यारे आदमी मेरे पिता एसपी डी कोविड से लड़ाई हार गए हैं। उनका आज सुबह निधन हो गया। जब मैं उन्हें उनकी मर्जी के बिना अस्पताल ले जा रही थी तो मैंने वादा किया था कि मैं उन्हें सिर्फ दो दिनों के अंदर घर ले आऊंगी। लेकिन मैं अपना वादा नहीं निभा सकी। मैं हार गई। उन्होंने हमसे किया एक वादा कभी नहीं तोड़ा।''

Recommended Video

    Coronavirus से Barkha Dutt के पिता SP Dutt का निधन, बोलीं- मैं हार गई | Covid-19 | वनइंडिया हिंदी
    पिता ने आखिरी बार कहा- 'दम घुट रहा है, मेरा इलाज करो'

    पिता ने आखिरी बार कहा- 'दम घुट रहा है, मेरा इलाज करो'

    बरखा दत्त ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''मेरे पिता ने मुझसे आखिरी शब्द कहा थे- ''मेरा दम घुट रहा है, मेरा इलाज करो।'' बरखा ने आगे लिखा, मेदांता हॉस्पिटल के सभी डॉक्टरों, नर्सों, वार्ड स्टाफ, सुरक्षा गार्ड, एम्बुलेंस ड्राइवरों को इतनी मेहनत करने के लिए मेरा आभार। मेरे पिता को चीजों का आविष्कार करना, ट्रेन बनाना, विमान बनाना और निश्चित रूप से, उनके पोते-पोतियों से बहुत प्यार था।''

    'मेरी सबसे अच्छी श्रद्धांजलि होगी कि मैं Covid पर ग्राउंड रिपोर्ट करूं'

    'मेरी सबसे अच्छी श्रद्धांजलि होगी कि मैं Covid पर ग्राउंड रिपोर्ट करूं'

    एक अन्य ट्वीट में बरखा दत्त ने लिखा, मैं अपने पिता को सुंदर आदमी, एक जुनूनी वैज्ञानिक, बिंदास पिता के रूप में याद करना चाहती हूं, जिसने मेरी बहन और मुझे पंख दिए। उन्हें (पिता को) मेरी सबसे अच्छी श्रद्धांजलि होगी कि मैं ग्राउंड पर कोविड की रिपोर्ट करने और जरूरतमंद लोगों को आवाज देने की अपनी प्रतिबद्धता को और भी ज्यादा बढ़ा दूं।''

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+