नौकरी के लिए शिक्षकों ने पीएम मोदी को खून से लिखा पत्र, बयां किया अपना दर्द
हरियाणा के जूनियर बेसिक ट्रेनिंग टीचर्स (जेबीटी) ने सेलेक्शन के बाद ज्वाइनिंग को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को खून से पत्र लिखकर भेजा है। 15 शिक्षकों ने अपने खून से पीएम मोदी को पत्र लिखा है।
नई दिल्ली। करीब दो साल से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है लेकिन सेलेक्शन के बाद भी हरियाणा के जेबीटी टीचर्स को ज्वाइनिंग का इंतजार है। आखिरकार उन्होंने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपने खून से चिट्ठी लिखकर मामले में दखल देने की अपील की है।

चयनित शिक्षकों ने पीएम मोदी से लगाई गुहार
हरियाणा के जूनियर बेसिक ट्रेनिंग टीचर्स (जेबीटी) ने सेलेक्शन के बाद ज्वाइनिंग को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को खून से पत्र लिखकर भेजा है। 15 शिक्षकों ने बाकायदा अपने खून से एक पत्र प्रधानमंत्री मोदी के लिए लिखा और उनके पास भेजा है। नौकरी का इंतजार कर रहे इन शिक्षकों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मामले में दखल देंगे। उनका कहना है कि पीएम मोदी अगर इस मामले को देखेंगे तो उनकी ज्वायनिंग जल्द ही हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक इन शिक्षकों ने ज्वाइनिंग को लेकर हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा का महेंद्रगढ़ में घेराव करने की कोशिश भी की थी। जेबीटी टीचर्स संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने बताया कि हम अगस्त 2014 में चयनित हुए लेकिन अब तक हमें ज्वाइनिंग नहीं दी गई है। इससे न केवल हम प्रभावित हो रहे हैं। पूरे हरियाणा के प्राइमरी स्कूल में शिक्षकों की कमी देखने को मिल रहे है। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications