#JNURow उमर खालिद ने कहा अफजल गुरु का मुद्दा उसके दिल के करीब
नई दिल्ली। नौ फरवरी को जेएनयू में हुए विवाद में दिल्ली पुलिस के सामने समर्पण करने वाले उमर खालिद ने पूछताछ में कुबूल कर लिया है कि अफजल गुरु और यह मुद्दा उसके दिल के करीब है।
उमर के साथ अनिर्बान भट्टाचार्य ने मंगलवार को देर रात पुलिस के सामने समर्पण कर दिया था। इन दोनों ने माना है कि इन्होंने जेएनयू कैंपस में नौ फरवरी को अफजल गुरु के सपोर्ट में इवेंट ऑर्गनाइज किया था।
अफजल गुरु पर उमर खालिद का कुबूलनामा
लेकिन इन्होंने देश विरोधी नारों की बात को मानने से इंकार कर दिया है।
सोशल मीडिया ने दी मामले को तूल
इन दोनों की हिरासत पर कोर्ट का फैसला आना बाकी है। मामले की जांच में शामिल अधिकारियों के मुताबिक खालिद ने उन्हें बताया है कि अफजल का मुद्दा उसके दिल के करीब है।
उमर के मुताबिक नौ फरवरी का इवेंट इतना तूल न पकड़ता अगर सोशल मीडिया पर इसके पब्लिसिटी न दी जाती। जहां खालिद ने इस इवेंट को ऑर्गनाइज करने का आइडिया दिया था तो वहीं अनिर्बान के पास पब्लिसिटी का जिम्मा था।
जेएनयू विवाद पर बोले अमेरिकी राजदूत रिचर्ड
भारत विरोधी नारों से इंकार
इन दोनों ने ही दिल्ली पुलिस के सामने कहा कि उन्होंने भारत विरोधी नारे नहीं लगाए हैं और न ही उन्हें मालूम है कि किसकी ओर से यह नारे लगाए गए थे।
पुलिस को जो जानकारी इन दोनों ने दी है उसके मुताबिक भारत विरोधी नारों को आवाज देने में बाहर से आए लोगों का योगदान हो सकता है।
लोगों को पहचानने से इंकार
पुलिस ने इन लोगों को इवेंट से जुड़ी कुछ फोटोग्राफ्स के साथ ही वहां पर इकट्ठा लोगों की फोटोग्राफ्स भी दिखाई। दोनों ने ही फोटोग्राफ में मौजूद किसी भी व्यक्ति को पहचानने से इंकार कर दिया।
दोनों के मुताबिक फोटो में मौजूद व्यक्ति बाहर से आए हैं। खालिद से पुलिस ने पूछा कि उसने यूनिवर्सिटी की ओर से मंजूरी न दिए जाने के बावजूद इवेंट क्यों ऑर्गनाइज किया?
पीएम मोदी की छवि खराब करता जेएनयू मुद्दा
उसने कहा कि अफजल का मुद्दा उसके दिल के करीब है। इसलिए उसने यह इवेंट ऑर्गनाइज किया था।
और लोगों की तलाश में पुलिस
दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोनों के समर्पण करने के बावजूद कुछ लोग उसके निशाने पर हैं। इन लोगों में से एक व्यक्ति है रियाज जिसकी तलाश पुलिस को है।
पुलिस और भी लोगों की पहचान कर रही है। पुलिस की ओर से जो जांच की गई है, उससे साफ है कि ये लोग भारत विरोधी नारों को लगाने में आगे थे।












Click it and Unblock the Notifications