उमर खालिद के पिता का बयान मुस्लिम होने की वजह से फंस गया
नई दिल्ली। जेएनयू विवाद में स्टूडेंट लीडर कन्हैया कुमार के साथ देशद्रोह के आरोप में फंसे उमर खालिद के पिता सैय्यद कासिम इलियास ने अपने बेटे से सरेंडर करने की अपील की है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे को मुसलमान होने की वजह से इस मामले में फंसाया जा रहा है। इलियास के मुताबिक जो विरोध प्रदर्शन चल रहा था उसमें एबीवीपी के लोग और कुछ कश्मीरी भी शामिल थे।
नारे सभी लोगों ने लगाए लेकिन नाम सिर्फ उनके बेटे का ही घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ उनके बेटे को इसलिए फंसाया जा रहा है क्योंकि इस कार्यक्रम के 10 आयोजकों में से उसका नाम सांतवा था।
कौन है उमर खालिद
उमर के पिता ने कहा कि घर में उमर की विचारधारा से कोई सहमत नहीं हैं। उमर कम्युनिस्ट विचारधारा का है लेकिन टेररिस्ट नहीं है।
उसके पास तो अभी तक पासपोर्ट तक नहीं है। उन्होंने कहा कि उमर का ज्यादातर समय जेएनयू और जंतर-मंतर पर ही बीतता था।
उन्होंने कन्हैया की गिरफ्तारी पर भी विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि वह पहला व्यक्ति नहीं है जिसने अफजल गुरु की फांसी पर आवाज उठाई है। कई बड़े लोगों ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई है, लेकिन उन्हें तो देशद्रोही नहीं कहा गया।
उन्होंने यह भी कहा कि जेएनयू में जो नारे लगे परिवार उनका समर्थन नहीं करता है। लेकिन जो कुछ भी वह देशद्रोह है या नहीं, यह फैसला कोर्ट करेगा।












Click it and Unblock the Notifications