JNU विवाद, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने कहा मेरा जूनियर था खालिद
नयी दिल्ली। जेएनयू देशद्रोह मामले में बॉलिवुड भी कूद पड़ा है। पहले स्वरा भास्कर तो अब अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भी इस विवाद को लेकर बयान दिया है। हुमा ने देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी उमर खालिद के समर्थन में बयान दिया है। हुमा ने खालिद को अपना जूनियर बताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, 'उमर खालिद स्कूल में मेरा जूनियर था। Video: JNU कैंपस में खालिद की क्लास, कहा मुस्लिम हूं आतंकी नहीं

हुमा ने लोगों से अपील की है कि उसकी बाते सुननी चाहिए। हुमा ने लिखा है कि उसकी जिस तरह से खोज की जा रही है, मैं बहुत गौर से देख रही हूं। भारतवासी, कृपया सुनें कि यह स्टूडेंट क्या कहना चाह रहा है।'आपको बता दें कि इससे पहले स्वरा भास्कर ने भी उमर खालिद को ओपन लेटर लिखा है। जेएनयू की स्टूडेंट रह चुकी स्वरा ने लिखा कि खालिद आप आतंकवादी नहीं हैं। आप नासमझ हैं। आपको यह पता नहीं है कि कहां, क्या कहना चाहिए।
जेएनयू प्रकरण के चलते दो टुकड़ों में बंटा राष्ट्र
वहीं लगातार बढ़ रहे विवाद के बाद उमर खालिद और उसके 5 साथी कल जेएनयू कैंपस लौट गए। खालिद ने लौटने के साथ ही कैंपस में छात्रों को संबोधित किया और खुद को बेकसूर बताया। खालिद ने कहा कि उसे फंसाया जा रहा है क्योंकि वो एक मुस्लिम है। खालिद ने कहा कि पहली बार लग रहा है कि मैं मुस्लिम हूं।
कौन है खालिद?
उमर खालिद महाराष्ट्र का रहने वाला है।
वो डेमोक्रेटिक स्टूडेंट यूनियन का नेता है।
खालिद पर 9 फरवरी को संसद पर हमले के गुनहगार अफजल गुरु की बरसी पर कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications