#JNU Row: फंस गईं स्मृति ईरानी, 'महिषासुर दिवस' में उदित राज भी हुए थे शामिल
नई दिल्ली। राज्यसभा में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मां दुर्गा के बारे में एक कुछ लाइंस पढ़कर बताया था कि जेएनयू में छात्र-छात्रा महिषासुर पर शहादत दिवस मनाते हैं और उन जैसे लोगों के साथ कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जाकर खड़े होते हैं, तो इसका क्या मतलब निकाला जाये?

लेकिन स्मृति ईरानी के इस बयान पर खुद भाजपा अब फंस गई है क्योंकि इस मामले में एक बड़ा खुलासा ये हुआ है कि साल 2013 में जेनयू में आयोजित महिषासुर दिवस कार्यक्रम में बीजेपी के सांसद उदित राज भी शामिल हुए थे और यही नहीं उन्होंने वहां एक वकत्वय भी दिया था।
जिस पर कांग्रेस को मद्दा मिल गया है और वो लगातार इस बात पर संसद में मांग कर रही है कि अपने बयान पर स्मृति ईरानी माफी मांगे।












Click it and Unblock the Notifications