JNU छात्रसंघ रिजल्ट के बाद कन्हैया ने ली बीजेपी की चुटकी, पूछा- ABVP का क्या हुआ?
नई दिल्ली। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव का परिणाम आ चुका है। चारों सीटों पर लेफ्ट गठबंधन ने कब्जा जमा लिया है। AISA के मोहित पांडे ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है तो वहीं अमल पीपी उपाध्यक्ष पद पर जीते हैं। महासचिव पद शतरूपा चक्रवर्ती ने कब्जा किया और तबरेज हसन संयुक्त सचिव सीट पर जीत हासिल हुई।
AISA और SFI गठबंधन की जीत के बाद कन्हैया कुमार ने भारतीय जनता पार्टी का मजाक बनाया है। ट्वीटर पर मोहित पांडे का को बधाई देते हुए कन्हैया कुमार ने लिखा है कि 'देश जानना चाहता है कि JNUSU चुनावों में एबीवीपी का क्या हुआ?
एक दूसरे ट्वीट में कन्हैया लिखा है कि 'जेएनयू को बंद करो... लो, ABVP बंद हो गया'। आपको बता दें कि आम तौर पर AISA और SFI दोनों अलग-अलग अपने उम्मीदवार लाते थे, लेकिन इस बार इन दोनों के बीच गठबंधन हुआ।













Click it and Unblock the Notifications