राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वाले छात्र नहीं डाल पाएंगे, वोटर लिस्ट से हटाए गए नाम

नई दिल्ली। राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वाले छात्रों को अब वोटिंग का अधिकार नहीं मिल पाएगा। जेएनयू ने ऐसे छात्रों के नाम अपने वोटर लिस्ट से हटा दिए हैं। जेएनयू छात्र संघ चुनाव में ऐसे छात्रों को वोटिंग का अधिकार नहीं मिलेगा, जिनपर राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप लगे थे।

jnu

जेएनयू ने ऐसे 21 छात्रों को दंडित किया गया है जिनका नाम कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी नारे लगाने और विश्वविद्यालय के नियमों का उल्लधंन करने के दोषी पाए गए थे। जेएनयू छात्र संघ सदस्य रामा नागा के मुताबिक उनके नाम मतदाता सूची के हटा दिए गए हैं। रामा के मुताबिक 9 फरवरी 2016 को जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में उनपर जो जुर्माना लगाया गया था, उसे नहीं चुकाने की वजह से उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं।

रामा ने विश्वविद्यालय पर अकादमिक गतिविधियों में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें जुर्माना चुकाने के लिए 15 दिनों की मोहलत दी गई है जो कि अभी बाकी है, बावजूद इस के उनके नाम काट दिए गए है। ऐसे में ये चात्र अदालत का दरवाजा खटखटाने की योजना बना रहे हैं। आपको बता दें कि 9 सितंबर को जेएनयू में छात्रसंघ का चुनाव होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+