प्रोटेस्ट करने जा रहे अलगाववादी नेता यासीन मालिक गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के चेयरमैन यासीन मलिक श्रीनगर के जामिया मस्जिद पर कुछ लोगों के साथ प्रदर्शन करने जा रहे थे, उसी वक्त पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। जेकेएलएफ के प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने पहले उन पर अटैक किया और फिर उन्हें उठाकर ले गए। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को बकवास बताया है। प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने पहले मलिक की कार को रोका, जब वे विरोध प्रदर्शन के लिए जा रहे थे।

प्रवक्ता ने कहा कि पुलिसर्किमयों ने जेकेएलएफ अध्यक्ष पर हमला किया जिससे वह घायल हो गये और मलिक को खानयार थाने घसीट कर ले गये जहां से उन्हें और जेकेएलएफ के एक अन्य नेता बशीर कश्मीरी को कोठीबाग पुलिस थाने स्थानांतरित किया गया।
हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूख ने ट्वीट कर मलिक की गिरफ्तारी और उन पर हुए हमले के लिए पुलिस की निंदा की। फारूख ने कहा कि स्टूडेंट्स पर हो रहे अटैक, एनआईए द्वारा उनके नेताओं की अवैध रूप से लगातार गिरफ्तारी और कठुआ बलात्कार एवं हत्या मामले के खिलाफ एक मार्च का नेतृत्व करने जा रहे थे। फारूख ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसमें पुलिस मलिक को पुलिस खींच कर ले जाती हुई दिख रही है।
हालांकि, पुलिस ने कहा कि उन्होंने मलिक को इसलिए गिरफ्तार किया, क्योंकि वे बगैर पेपर की कार में ट्रेवलिंग कर रहे थे। पुलिस ने कहा कार के कागजात नहीं होने की वजह से खान्यार रुटीन नाका ड्यूटी पर करीब 12:10 बजे एक सुडान कार होंडा सीआरवी को पुलिस टीम ने रोक दिया।












Click it and Unblock the Notifications