जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षा बलों ने मार गिराए दो आतंकी, ऑपरेशन जारी
पुलवामा के बामनू में भारतीय सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है।
पुलवामा (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। पूरा घटनाक्रम पुलवामा के बामनू का है। फिलहाल ऑपरेशन चल रहा है। आतंकियों की ओर से फायरिंग अभी भी जारी है।

पुलवामा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई
पुलवामा के बामनू में भारतीय सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक आतंकी अभी भी सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर रहे हैं। दूसरी ओर भारतीय जवान लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।

पुलवामा में आतंकियों के खिलाफ सुबह से भारतीय सेना का ये दूसरा ऑपरेशन है। इससे पहले पुलवामा के मलंगपोरा में सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया था, जिसमें एक आतंकी मारा गया। हालांकि इस ऑपरेशन के दौरान स्थानीय लोगों की ओर से हुई पत्थरबाजी में हिजबुल कमांडर रियाज नाइकू भागने में सफल रहा। इस कार्रवाई के बाद सेना ने इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भी आतंकियों ने पुलिस कॉन्स्टेबल पर हमला कर दिया। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस कॉन्स्टेबल गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक अनंतनाग के बस अड्डे पर कॉन्स्टेबल पर नजदीक से गोली चलाई। इसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications