BJP में शामिल हुए जितिन प्रसाद ने लखनऊ की पत्रकार से की है शादी, बड़ी चर्चा में थी मैरिज

लखनऊ, 9 जून। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस के दिग्‍गज युवा नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भाजपा में शामिल होकर चर्चा में आए जितिन प्रसाद इससे पहले 2010 में भी काफी सुर्खियां बने थे लेकिन तब वजह उनकी राजनीति नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ थी।

जितिन प्रसाद ने 2010 में अपनी लेडी लव से शादी करने का किया था ऐलान

जितिन प्रसाद ने 2010 में अपनी लेडी लव से शादी करने का किया था ऐलान

दरअसल, 2010 में जब 36 वर्षीय तत्‍कालिक पेट्रोलियम मंत्री, जितिन प्रसाद ने लखनऊ की पत्रकार नेहा सेठ से शादी करने का ऐलान किया था तब जमकर लाइम लाइट में आए थे। चार साल के प्रेम संबंध के बाद जितिन प्रसाद ने 16 फरवरी को अपनी लेडी लव और लखनऊ की पत्रकार नेहा सेठ के साथ शादी की और जीवन भर के लिए एक दूसरे के हो गए। उनकी शादी की हाई प्रोफाइल शादी थी। शादी के बाद 20 फरवरी को लखनऊ में एक रिसेप्शन आयोजित किया गया था।

शादी के समय नेहा सेठ ने लिया था पत्रकारिता से ब्रेक

शादी के समय नेहा सेठ ने लिया था पत्रकारिता से ब्रेक

जितिन प्रसाद की पत्‍नी नेहा लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई की थी औश्र उन्होंने मुंबई से मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया है। नेहा के माता-पिता, पूनम और आदेश सेठ लखनऊ के जानी- मानी हस्‍ती हैं। हालांकि नेहा ने शादी के समय ये कह कर पत्रकारिता से ब्रेक लिया था कि वो बाद में काम करेगी लेकिन वो फिलहाल हाउस वाइफ हैं।

जब बॉयफ्रेंड जितिन उनसे शादी में हाथ मांगने आए तो

जब बॉयफ्रेंड जितिन उनसे शादी में हाथ मांगने आए तो

बता दें नेहा के घर जितिन प्रसाद के कहने पर शादी का प्रपोजल उनके परिवार ने भेजा था। नेहा की मां पूनम ने तभी कहा था कि "मैं नेहा से बहुत नाराज़ थी क्योंकि नेहा ने उसके लिए आने वाले हर शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। लेकिन 30 साल की नेहा ने आखिरकार हां कह दी थी जब बॉयफ्रेंड जितिन उनसे शादी में हाथ मांगने आएऔर उन्हें परिवार की स्वीकृति भी मिल गई थी। नेहा और जिनित की शादी को अब पूरे 11 साल हो गए ये दोनों मेड फॉर ईच अदर जोड़े कहे जाते हैं।

जितिन प्रसाद ने शादी करके बनाया ये रिकार्ड

जितिन प्रसाद ने शादी करके बनाया ये रिकार्ड

दिलचस्प बात ये है जब 2010 में जितिन ने शादी की थी तब जितिन पद पर रहते हुए विवाह करने वाले पहले भारतीय मंत्री थे। बता दें जब भारतीय मीडिया राहुल गांधी की शादी के बारे में अटकलें लगा रहा था तभी जितिन प्रसाद आखिरकार उनकी सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए शादी का ऐलान करके सबको चौका दिया था।

https://hindi.oneindia.com/photos/know-how-much-property-owned-by-jitin-prasad-oi62671.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+