कहां चले गए फर्जी डिग्री केस में फंसे तोमर के घरवाले
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) हाल तक दिल्ली के कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर आजकल पुलिस की गिरफ्त में हैं। पर उनके घरवाले कहां चले गए, ये कोई नहीं बता पा रहा है। उनके घर पर ताला लगा रहता है।
तोमर के त्रिनगर स्थित घर में आजकल कोई दिखाई नहीं देता। तोमर के साथ उनके पत्नी और बच्चों के साथ-साथ परिवार के कई दूसरे सदस्य भी रहते हैं। जानकारों ने बताया कि जब से तोमर पर फर्जी डिग्री केस में शिकंजा कसा है उऩके संबंधी तब से अज्ञातवास में हैं।
सामाजिक संबंध
त्रिनगर हालांकि राजधानी के उन इलाकों में जहां पर अभी सामाजिक संबंध बने हुए है पड़ोसियो में, पर तोमर के परिवार के संबंध में कोई नहीं बता रहा। लगता है कि तोमर के घरवालों ने किसी को बताया ही नहीं कि वे किधर गए हैं और वे कब वहां से वापस आएंगे।
गायब समर्थक भी
और तो और तो तोमर के मित्र और सपोर्टर भी गायब हो गए हैं। वे भी उनके घर के आसपास दिखाई नहीं दे रहे। उनकी गिरफ्तारी से पहले तक उनके घर के आसपास25-30 कार्यकर्ता तो हमेशा खड़े ही रहते थे।
शर्मसार होते
त्रिनगर के पुराने वाशिंदे आर.के. भटनागर ने कहा कि लगता ये है कि तोमर के परिवार वाले इसलिए यहां से चले गए ताकि उन्हें लोगों के सामने अपना चेहरा न दिखाना पड़े। वे तोमर की हरकतों से अपने को बहुत छोटा महसूस करने लगे हैं। त्रिनगर में मुख्यरूप से दिल्ली के पुराने वाशिंदों के साथ-साथ यूपी के भी काफी तादाद में लोग रहते हैं। एक दौर में त्रिनगर कांग्रेस का गढ़ होता था।
लौट आएंगे घरवाले
तोमर खुद कांग्रेस में थे। पर आम आदमी पार्टी के गठन के बाद वे उसमें शामिल हो गए। फिर वे चुनाव भी गए विधानसभा का और मंत्री भी बन गए। हालांकि जानकार कहते हैं कि तोमर के परिवार वाले जल्दी ही घर लौट आएंगे। आखिर वे यहां से कहां जा सकते हैं।