तो तोमर की डिग्री असली है, 1998-99 में पास की थी लॉ परीक्षा!
भागलपुर। एक राहत की खबर दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के लिए हो सकती है, एबीपी न्यूज के मुताबिक पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने बिहार के मुंगेर जिले के बिश्वनाथ लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है, इस बात की पुष्टि हो गई है।
न्यूज चैनल के मुताबिक तोमर ने बिश्वनाथ लॉ कॉलेज से साल 1998-1999 में कानून की परीक्षा पास की थी और उन्होंने वहां रोल नंबर 10136 के तहत एग्जाम दिया था। हालांकि उन्होंने 1994-95 और 95-96 के सत्रों में एडमिशन लिया था लेकिन पहली बार में वो पास नहीं हो पाये थे, उन्होंने कानून की परीक्षा 1998-1999 में पास की थी।
लेकिन पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। कहा जा रहा है कि शुक्रवार को कॉलेज में तोमर से तीन घंटे तक पूछताछ हुई है। फिलहाल अभी भी तफ्तीश जारी है। गौरतलब है कि तोमर को कानून की डिग्री प्राप्त करने में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा करने के आरोप में नौ जून को गिरफ्तार किया गया था, वो चार दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।
Posted by Rashmi Tripathi Mishra on Friday, June 12, 2015
गुरूवार को उन्हें अवध विवि ले जाया गया था जहां वो पूरी तरह से झूठे साबित हुए। वहां पर उन्हें किसी ने नहीं पहचाना और ना ही कोई ऐसे क्लू मिला जो यह साबित करे कि तोमर ने वहां से पढ़ाई की है।













Click it and Unblock the Notifications