आ गई जियो फोन के डिलीवरी की नई डेट, जानिए कब आपके हाथों में होगा Jio 4G फोन?
अब सितंबर के पहले हफ्ते के बजाए नवरात्री यानी 21 सितंबर से इस फोन की डिलीवरी की जाएगी। हालांकि इसे लेकर भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
नई दिल्ली। जियो फोन की बुकिंग करने वालों को अब बेसब्री से इस फोन का इंतजार है।जियो के 4जी स्मार्टफोन को लेकर लोगों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस फोन की बुकिंग के दौरान महज 3 दिनों में ही 60 लाख लोगों ने इसकी बुकिंग की। जी हां सिर्फ तीन दिनों में 60 लाख हैंडसेट प्री-बुक हो चुकी हैं।

रिलायंस को भी इस बुकिंग का अंदाजा नहीं था। अब कंपनी का टारगेट है कि वो वो हर हफ्ते 50 लाख जियो फोन की डिलीवरी करेगी। जियो फोन के लॉन्चिंग इवेंट में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फोन की डिलीवरी को लेकर कहा था कि सितंबर के पहले सप्ताह में इस फोन को लोगों को सौंपा जाएगा, लेकिन लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
जी हां अब सितंबर के पहले हफ्ते के बजाए नवरात्री यानी 21 सितंबर से इस फोन की डिलीवरी की जाएगी। हालांकि इसे लेकर भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया में सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि फोन की डिलीवरी 21 सितंबर से शुरू होगी। इस फोन की डिलीवरी सबसे पहले 5 शहरों में की जाएगी, जिसमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद शामिल हैं। जिसके बाद रिलायंस स्टोर से इन फोनों को रिटेल स्टोर्स और डीलर्स के पास फोन भेजे जाएंगे। ऐसे में आपको अपने जियो 4जी स्मार्टपोन के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications